तुला (Libra):-
Cards:- Death
पारिवारिक और निजी मामलों में कुछ ऐसे फैसले लेने पड़ सकते है.जिनसे कुछ लोग विपक्ष में हो जाएंगे.इस समय स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते है.किसी ऐसे रिश्ते का अंत हो सकता है.जो बार बार अपमानित करता आया हो.स्वार्थी लोगों से दूर होकर खुद में सकारात्मक बदलाव देख सकते है.इस समय खुद को आजाद महसूस करेंगे.इस आजादी का गलत फायदा न उठाएं. जो लोग अब पहले से ज्यादा करीब आने की कोशिश कर रहे है.उनसे थोड़ी दूरी बनाएं रखें.नए लोगों, नए बदलाव और नई सोच के साथ आगे बढ़े.
पुरानी यादों को पीछे छोड़ देना बेहतर होगा.कुछ पुराने कार्यों को पूरा करने को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात कर सकते है.कार्य क्षेत्र में लोगों की बदली नजरों का सामना करना पड़ सकता है.कुछ गलत आरोप लगने के कारण कार्य क्षेत्र में लोग नजरें फेर सकते है.इस समय लोगों के असली चेहरे सामने आ सकते है.जीवनसाथी का बदलता व्यवहार आश्चर्यचकित कर सकता है.बात बात पर गुस्सा करने की उसकी आदत अब नम्र व्यवहार में बदल सकती है.इस बदले हुए व्यवहार की प्रशंसा करेंगे.
स्वास्थ्य: खानपान में सुधार लाएं.बाहर के तले भुने खाने से परहेज करें.
आर्थिक स्थिति: लोगों को प्रभावित करने के लिए धन की फिजूलखर्ची न करें.
रिश्ते: किसी को जरूरत से ज्यादा परेशान करना उस व्यक्ति से दूर कर देगा.लोगों के पीछे घूमना बंद करें.