scorecardresearch
 

Tula Tarot Rashifal 2 April 2026: पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें, बाहरी खान-पान से बचें

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 2 April 2026: इस वक्त रिश्तों को लेकर कोई दुविधा हो सकती हैं. प्रिय से बात करके अपनी दुविधा को हल करने का प्रयास करना सभी परेशानियों से दूर ले जायेगा. 

Advertisement
X
libra horoscope
libra horoscope

तुला (Libra):-
Cards:- Seven of pentacles

किसी की मदद करके खुशी मिल सकती है. किसी भी कार्य से सम्बन्धित कागजातों को ध्यान से जांचें. व्यवसाय में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें. परिवार के सदस्यों के व्यवहार से असंतुष्ट हो सकते है. कुछ नकारात्मक सोच वाले लोग ईर्ष्या के चलते किसी बने बनाए कार्य को खराब करने की चेष्टा कर सकते है. उनको दूर करें. कार्य क्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर लेकर योजना को पूर्ण करें. अपनी कार्य कुशलता और मेहनत पर पूर्ण विश्वास रखें. कार्य कितना भी कठिन और चुनौती पूर्ण हो. सबका सामना करके विजय प्राप्त कर सकते है.

इन सबके बावजूद अभी तक कार्यों को लेकर पूर्ण संतुष्टि नहीं मिल पाई है. इस समय किसी नई परियोजना में कार्य करने का मौका मिल सकता हैं. उच्च अधिकारियों ने आपकी कार्य कुशलता को देखते हुए इस परियोजना की जिम्मेदारी सौंपी है. जीवन में कुछ कमी का अहसास बना हुआ हो सकता है. इस सोच से खुद को बाहर निकालें. जो कुछ हासिल है. उसकी कदर करें. इस वक्त रिश्तों को लेकर कोई दुविधा हो सकती हैं. प्रिय से बात करके अपनी दुविधा को हल करने का प्रयास करना सभी परेशानियों से दूर ले जायेगा. 

स्वास्थ्य : मौसम के बदलते मिजाज के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. बाहर के खान-पान से परहेज रखें. सादा भोजन और नियमित दिनचर्या करें. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे ठीक होती जा रही है. पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. किसी को पैसे देते समय अच्छे से जांच पड़ताल कर लें. 

Advertisement

रिश्ते : परिवार में किसी नई संपत्ति को के खरीदने को लेकर विचार विमर्श चल रहा है. आप सभी इस समाचार से काफी उत्साहित हो सकते हैं. जीवन साथी के साथ कहीं घूमने की योजना पर कार्य करेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement