scorecardresearch
 

आज 9 मई 2026 तुला राशिफल: वित्तीय मामलों में रुचि बढ़ाएं, पूर्वाग्रह से बचें

Aaj ka Tula Rashifal 9 May 2026, Libra Horoscope Today: अतिउत्साह से बचेंगे. रुटीन कार्यों में सक्रियता बढे़गी. करियर कारोबार में तेजी से काम निकालेंगे. विभिन्न प्रयासों में गति बनी रहेगी. स्मार्ट वर्किंग अपनाएंगे.

Advertisement
X
libra horoscope
libra horoscope

अपने लोगों की व्यर्थ बातों पर प्रतिक्रिया देने की आदत से बचें. पारिवारिक मामलों में रुचि लें. घर से नजदीकी बढ़ाने का प्रयास रखेंगे. परिजनों से सुलह व सामंजस्य बनाए रहें. भावावेश में निर्णय न लें. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. वैचारिक संतुलन बनाए रखेंगे. बड़ों का सानिध्य पाएंगे. अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे. निजी मामलों में धैर्य दिखाएं. विनम्रता और विवेक से काम लें. सुनी बातों पर भरोसा करने से बचेंगे. भावनात्मक विषयों में उतावलापन न दिखाएं.

नौकरी व्यवसाय- प्रबंधन पर फोकस बनाए रखेंगे. अतिउत्साह से बचेंगे. रुटीन कार्यों में सक्रियता बढे़गी. करियर कारोबार में तेजी से काम निकालेंगे. विभिन्न प्रयासों में गति बनी रहेगी. स्मार्ट वर्किंग अपनाएंगे.

धन संपत्ति - सुविधाएं बढ़ा सकते हैं. वित्तीय मामलों में रुचि बढ़ाएंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. प्रबंध वार्ताओं में सफल होंगे. वाणिज्यिक योजनाएं संवारेंगे. भवन वाहन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे.

प्रेम मैत्री- अपनों की खुशी बढ़ाने के प्रयास बनाए रखें. जिद जल्दबाजी में न आएं. अतिसंवेदनशीलता से बचें. दिखावे व बड़बोलेपेन से बचें. रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. चर्चा में सहज रहें. पारिवारिक मामलो में रुचि बढ़ाएंगे. त्याग की भावना रहेगी. परिजनों से प्रभावित रहेंगे. संबंधों में सुख बढ़ेगा.

स्वास्थ्य मनोबल- रहन सहन बेहतर बना रहेगा. पूर्वाग्रह से बचें. आवेश में न आएं. भेदभाव से बचें. हर्ष आनंद पर जोर बना रहेगा. स्वास्थ्य जांच कराएं.

Advertisement

आज का उपाय: महावीर हनुमानजी की वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं तेल तिलहन का दान बढ़ाएं. सामंजस्यता रखें.

शुभ अंक : 6, 8 और 9

शुभ रंग : फिरोजी

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement