सिंह (Leo):-
Cards:- Seven of wands
विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा जल्द ही पूरी होने की संभावना दिखाई दे सकती है. इस समय गुस्से और तनाव को स्वयं पर हावी न होने दें. किसी के भी साथ मन मुटाव की स्थिति न आने दें. भाषा पर नियंत्रण रखें. किसी भी स्थिति में दूसरों के फैसलों की बजाय स्वयं के निर्णय ले ओर उन निर्णयों पर भरोसा रखें. निजी और व्यावसायिक जीवन में तालमेल बनाने का प्रयास करें. बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान में हावी न होने दें. इन बातों का असर रिश्तो की मजबूती पर पड़ सकता है. पारिवारिक कामकाज को सही ढंग से चलने में परिवार के अन्य सदस्यों की मदद ले सकते हैं.
संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा. विचारों में आ रही है नियंत्रित करने का प्रयास करें गलत सोच और जल्दबाजी कार्यों को बिगाड़ सकती है कार्यों को सही ढंग से करने का प्रयास कर सकते हैं. इस समय कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा का भी ध्यान रखना आवश्यक है. दिखावा करने की आदत से बचें. इस समय भाग्य उदय होने की स्थिति बन सकती है. किसी भी तरह की नकारात्मक सोच मन में ना लाएं. जरूरतमंद लोगों की हार्दिक मदद कर सकते हैं. ईश्वर का आभार जीवन की हर परिस्थिति में करें.
स्वास्थ्य: तनाव और चिंता से रक्तचाप बढ़ सकता है. इस समय आराम करना बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति: किसी पुराने धन निवेश का अच्छा प्रतिफल फल जल्द ही प्राप्त होता नजर आएगा. इससे आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है.
रिश्ते:- प्रेम संबंध में मर्यादा बनी रहेगी. परिवार के साथ खुशनुमा समय बीतेगा.