scorecardresearch
 

Singh Tarot Rashifal 19 March 2026: शुभ समाचार मिल सकते हैं, प्रिय से विवाद खत्म होगा

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 19 March 2026: किसी बात का बार बार दोहराव सामने वाले को गुस्सा दिला सकता है. ऐसी आदतों में परिवर्तन लाएं. व्यवहार में आए अच्छे परिवर्ता को स्वीकार करें.

Advertisement
X
leo horoscope
leo horoscope

सिंह (Leo):-
Cards:- Nine of Pentacles

सच का साथ दें. ऐसे किसी कार्य का समर्थन न करें. जो गलत लग रहा हो. विचारों में शुद्धता लाएं. संभव हैं, कि किसी स्थिति में महत्वकांक्षा के पूरे होने के बाद भी संतोष न हो रहा हो. कुछ न कुछ कमी अनुभव करें. इस समय छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचे. संतान को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने की योजना बना सकते है. किसी योजना के पूरे होने में संदेह हो. तो कार्यों को कुछ समय रोककर अच्छे से अवलोकन करें. संदेह रहने की स्थिति में कार्य पूरा न करें . मन में यदि किसी बात को लेकर तनाव है. तो परिवार के साथ समस्या को साझा कर सकते है.

घर की जरूरी चीज़ों पर खर्च करेंगे. नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है. कानूनी मामलों में थोड़ी चिंता हो सकती है. किसी अच्छे वकील से सलाह लेंगे. कार्य स्थल पर बदलाव की आवश्यकता पड़ेगी. कार्य में आ रही रुकावटें किसी पुरानी गलती के कारण आ सकती है. बार बार पुरानी गलतियों का दोहराव न करें. इससे सामने वाले लोगों को चिढ़ हो सकती है. किसी बात का बार बार दोहराव सामने वाले को गुस्सा दिला सकता है. ऐसी आदतों में परिवर्तन लाएं. व्यवहार में आए अच्छे परिवर्ता को स्वीकार करें. 

स्वास्थ्य: अचानक से पैरों में काफी दर्द बढ़ सकता है. चिकित्सक किसी पुराने दर्द की संभावना पर विचार कर सकते है. 

आर्थिक स्थिति: पूर्व की सभी परेशानियों से बाहर आकर नए कार्यों की शुरुआत कर सकते है. 

रिश्ते: ननिहाल से शुभ समाचार मिल सकते है. प्रिय से विवाद खत्म होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement