scorecardresearch
 

Singh Tarot Rashifal 12 April 2026: नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, उच्च अधिकारी से मिल सकते हैं

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 12 April 2026: अधिकारी स्पष्टीकरण मांग सकता है. परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर तनाव हो सकता है.इस विवाद को परिवार के भीतर ही सुलझाना बेहतर रहेगा.

Advertisement
X
leo horoscope
leo horoscope

सिंह (Leo):-
Cards:- Five of wands

पड़ोस से जुड़े बेकार के विवाद से स्वयं को दूर रखें.विद्यार्थियों  पढ़ाई को लेकर चिंतित हो सकते है.फालतू की बातों में वक्त गवां कर मन में भटकाव न उत्पन्न करें.इस समय किसी भी तरह की यात्रा से बचकर रहें.कार्य क्षेत्र में अचानक से कोई कार्यों में रुकावट डाल सकता है.संभव हैं, कि सामने वाला परेशान करने की नीयत से कार्य में आ रही कमियों को उच्च अधिकारी के सामने पेश कर सकता हैं.

इस बात के चलते अधिकारी स्पष्टीकरण मांग सकता है. परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर तनाव हो सकता है.इस विवाद को परिवार के भीतर ही सुलझाना बेहतर रहेगा.अन्यथा मामला न्यायालय तक भी जा सकता है.जीवनसाथी की इच्छा किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की हो सकती हैं.इसके लिए दोनों मिलकर कुछ योजनाएं बना सकते हैं.मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में खुद को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने की जरूरत हैं.

स्वास्थ्य: किसी जहरीले कीड़े के काटने से खुजली हो सकती है.घरेलू उपचार कर सकते है.

आर्थिक स्थिति: विदेश जाने की योजना बना सकते हैं.पुराने कर्जों को चुकाकर राहत महसूस करेंगे.

रिश्ते: मित्रों के साथ एक लंबी छुट्टी पर जाने की तैयारी कर रहे हैं.इससे सभी लोग उत्साहित है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement