scorecardresearch
 

Singh Tarot Rashifal 9 April 2026: कर्जों को चुका सकते है, नए काम ना करें शुरू

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 9 April 2026: शांत और संयमित रखें.सामने वाले लोग स्वयं समझ जाएंगे.कुछ स्थितियों में आपकी सलाह लोगों के कार्यों को आगे ले जाने में सहायक हो सकती है.

Advertisement
X
leo horoscope
leo horoscope

सिंह (Leo):-
Cards:- King of wands

कार्य क्षेत्र में आए नए अधिकारी से रिश्ते मजबूत करें.सामने वाले के बारे में सभी जरूरी जानकारियां प्राप्त करने की कोशिश कर सकते है.इस समय कुछ लोगों के नकारात्मक विचार  कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकते हैं.ऐसे लोगों की बातों को अनदेखा करे.जीवनसाथी को हर क्षेत्र में आगे रखना कुछ परिजनों को नाराज कर सकता है.इससे परिवार में कुछ अर्नगल बातें हो सकती है.इस समय किसी को बातों पर कोई प्रतिक्रिया न दें.स्वयं को शांत और संयमित रखें.सामने वाले लोग स्वयं समझ जाएंगे.कुछ स्थितियों में आपकी सलाह लोगों के कार्यों को आगे ले जाने में सहायक हो सकती है.

लोगों की मदद उनके कार्यों को आसान बनाने में कर सकते है.इस समय अपने आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूती दें. करना चाहिए.स्थिति कैसी भी हो, अपने लिए लिए गए फैसलों पर दृढ़ता दिखाने का साहस रखना चाहिए.इससे स्थिति का सामना करने की हिम्मत मिलेगी.

स्वास्थ्य: खानपान में परहेज रखें.तेज गति से वाहन चलते समय सावधानी रखें.

आर्थिक स्थिति: पुराने कर्जों को चुका सकते है.नए कार्य न उठाएं.

रिश्ते: ससुराल पक्ष में किसी बड़े विवाद को सुलझाने में अहम योगदान रह सकता है.इससे जीवनसाथी प्रसन्न हो सकता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement