scorecardresearch
 

Singh Tarot Rashifal 5 April 2026: जल्दबाजी में कोई फैसला न करें, पुरानी गलती से सीख लें

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 5 April 2026: आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर रखें. किसी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. जिसके कारण परेशानी हो सकती है.

Advertisement
X
leo horoscope
leo horoscope

सिंह (Leo):-
Cards:- Nine of cups 

ऐसी इच्छाओं को पूरा करने की उम्मीदें न बढ़ाएं.जो काफी जोखिम पूर्ण हो.इन इच्छाओं को सीमित करें. इच्छाओं के पीछे ज्यादा दौड़ते रहना असंतुष्ट कर  सकता है.धैर्य और समझदारी से काम लें.लंबे समय से मन में छिपी कोई इच्छा अब पूरी होने की संभावना नजर आ रही है. विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रेरणादायक है. पूरी लगन के साथ परीक्षा की तैयारी कर अच्छी सफलता को प्राप्त कर सकते हैं. यह समय उन लोगों के लिए खास तौर पर शुभ संकेत लेकर आ सकता है. जो सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय है.उनके कार्यों की समाज में सराहना हो सकती है.जो आगे चलकर उपयोगी साबित होगी.

आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर रखें. किसी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. जिसके कारण परेशानी हो सकती है. जल्दबाजी से कार्य करने की बजाय धैर्य और संयम से कार्य पूरा कीजिए.पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ना कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकता है. गलत तरीके से धन कमाना आगे मुश्किल में डाल देगा.लंबे समय से रुके हुए किसी कार्य के पूरा होने की संभावना बन सकती है.इसके कारण राहत महसूस करेंगे.

Advertisement

स्वास्थ्य: छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें.सही समय पर सही चिकित्सीय सलाह लें. 

आर्थिक स्थिति: आमदनी से अधिक खर्च परेशानी में डाल  सकता है. इस स्थिति से बचकर रहे. 

रिश्ते: कुछ रिश्तेदारों के साथ पूर्व में काफी वाद-विवाद हो सकता है.इस समय  इस विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement