सिंह - कर्मठता से अपनी जगह बनाए रखने का समय है.कामकाजी गतिविधियों में रुचि बनाए रखेंगे.पेशेवर अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास रहेगा.विविध परिणाम सामान्य बन रहेंगे.संबंधों को भुनाने की सोच रहेगी.व्यापार में सूझबूझ से जगह बनाएंगे.सेवाक्षेत्र से जुड़े जन अपेक्षा से अच्छा प्रदर्शन बनाए रखेंगे.सकारात्मकता सोच से काम लेंगे.नीति नियम से चलेंगे.प्रलोभन में नहीं आएंगे.अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें.स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.बड़प्पन से काम लें.
नौकरी व्यवसाय- समय प्रबंधन पर जोर बनाए रखेंगे.समकक्षों का सहयोग मिलेगा.वादा निभाने की कोशिश करें.अनुशासन बनाए रखें.अधिकारीगण प्रभावित होंगे.सजगता से आगे बढ़ेंगे.
धन संपत्ति - सूझबूझ और मेहनत से लाभ-प्रभाव बढ़ाएंगे.लक्ष्य पर जोर होगा.अफवाह में आने से बचें.सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा.आर्थिक विषयों में सक्रियता रखें.रुटीन पर ध्यान दें.
प्रेम मैत्री- करीबियों की बातों को अनदेखा न करें.स्वजनों से सहकार बढ़ा रहेगा.साथी सहकर्मी परस्पर सहयोगी होंगे.सामंजस्यता और सहकारिता से आगे बढ़ेंगे.बहस विवाद में नहीं पड़ेंगे.मौके पर बात रखेंगे.रिश्तों में स्पष्टता बढ़ाएंगे.भावनात्मक विषयों में जल्दबाजी न दिखाएं.मित्रों का साथ बना रहेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- सतर्कता से काम लें.समयपालन बनाए रखें.शारीरिक गतिविधियों में सजग रहें.स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बने रहेंगे.उत्साह मनोबल बनाए रहें.
शुभ अंक : 1 2 7
शुभ रंग : गहरा गुलाबी
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना एवं अभिषेक करें.ओम् नमः शिवाय का जाप करें.श्रमशील बने रहें.