scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 29 April 2026: धन की आवक अच्छी रहेगी, रुका पैसा वापस मिल सकता है

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 29 April 2026: सफलता के साथ कई बार ईर्ष्या रखने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है. इसलिए अपने कार्यों और योजनाओं को सोच-समझकर आगे बढ़ाएं. विनम्रता बनाए रखें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन (Gemini):
Cards:- The Sun

जीवन में हो रहे बदलाव आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे सकते हैं. इन परिवर्तनों को सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार करें. ईश्वर पर भरोसा और आस्था बनाए रखें. समय पर कार्य पूरे करने की आदत आपको आगे बढ़ाएगी. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें अब गति आने की संभावना है. परिवार के लोगों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे.

व्यवसाय को विस्तार देने के प्रयास सफल होते दिखाई दे रहे हैं. किसी करीबी मित्र को व्यापार में साझेदारी का अवसर दे सकते हैं. आपको विश्वास रहेगा कि सामने वाला इस प्रस्ताव को स्वीकार करेगा. ऐसा महसूस हो सकता है मानो हर दिशा से शुभ समाचार मिल रहे हों और भाग्य आपका साथ दे रहा हो.

नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं. लंबे समय से रुकी पदोन्नति की सूचना भी प्राप्त हो सकती है. पदोन्नति के साथ स्थानांतरण होने की संभावना है, जिससे थोड़ी असुविधा महसूस हो सकती है. हालांकि यह बदलाव भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगा.

Advertisement

इतनी सकारात्मक परिस्थितियों के बीच भी सतर्क रहना जरूरी है. सफलता के साथ कई बार ईर्ष्या रखने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है. इसलिए अपने कार्यों और योजनाओं को सोच-समझकर आगे बढ़ाएं. विनम्रता बनाए रखें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें.

स्वास्थ्य: पुरानी स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलने के संकेत हैं. जिस परेशानी ने लंबे समय से तनाव दिया था, उसमें सुधार संभव है.

आर्थिक स्थिति: धन आगमन अच्छा रहेगा. कहीं रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है या नई आय के स्रोत बन सकते हैं.

रिश्ते: जीवनसाथी की गर्भावस्था के दौरान आप उनका पूरा ध्यान रखेंगे. परिवार में जल्द ही नन्हे मेहमान के आने की खुशी मिल सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement