scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 24 April 2026: आय और व्यय में संतुलन बनाएं, नौकरी में व्यस्तता बढ़ सकती है

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 24 April 2026: इस समय किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से बचें. वर्तमान नौकरी को छोड़ने पर विचार कर सकते है. कुछ अच्छे अवसर सामने आने से उन्नति के नए मार्ग खुल सकते है.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन (Gemini):-
Cards:- The Hermit

इस समय खुद को आध्यात्मिकता से जुड़ता हुआ महसूस करेंगे. जीवनसाथी के कुछ छिपे हुए सच उजागर हो सकते है. इस समय किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से बचें. वर्तमान नौकरी को छोड़ने पर विचार कर सकते है. कुछ अच्छे अवसर सामने आने से उन्नति के नए मार्ग खुल सकते है. ये समय ईश्वर के सामने समर्पण करने और नई शुरुआत की प्रतीक्षा करने का है.  जिनके प्रिय उनसे दूर है. उनके बीच बातचीत न होने की कमी खल सकती है.  सहकर्मी या साझेदार के साथ चल रही पुरानी गलतफहमी अब खत्म हो सकती है. इस समय कुछ करीबी लोगों के साथ रिश्ते खराब हो सकते है. सामने वाले लोगों के असली चेहरे सामने आने से मन आहत हो सकता है. किसी को प्रभावित करने के कारण अनावश्यक खर्चे कर सकते है. नौकरी में व्यस्तता बढ़ सकती है. व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त हो सकते है. बिना बात के परेशान कर सकते है. किसी की लुभावनी बातों में आकर कार्य में बदलाव न करें. व्यवसाय के चलते कुछ यात्राएं करना पड़ सकती है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: जरूरत से ज्यादा तनाव और परिश्रम शरीर को काफी थका सकता है. इससे सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है. 

आर्थिक स्थिति: खरीदारी करते समय खर्चों को सीमित करें. आय और व्यय में संतुलन बनाएं. 

रिश्ते: कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी के साथ रिश्ते सुधारें. प्रिय से मिलने का अवसर मिल सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement