scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 12 April 2026: गतिविधियों को अनदेखा न करें, लॉटरी लग सकती है

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 12 April 2026: किसी व्यक्ति का बार-बार कार्यों में हस्तक्षेप सहन नहीं करें.सामने वाले को मना कर सकते है.दूसरों के समक्ष अपनी कमजोरी व्यक्त न करें.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन (Gemini):-
Cards:- Sevan of  wands


कुछ समय से किसी लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश अब सफल होती नज़र आएगी.विपरीत लिंग के लोगों से ज्यादा मेलजोल न बढ़ाए.आगे आने वाला समय कुछ ऐसी चुनौतियों का सामना करा सकता हैं.जिनका मुकाबला धैर्य और संयम से करना  पड़ेगा.संभव हैं, कि कार्य क्षेत्र में पदोन्नति उच्च पद पर करने का उच्च अधिकारियों का निर्णय कई सहयोगियों को  नापसंद हो सकता है.

जिसके चलते कुछ लोग नाराज हो सकते है.इस समय सजग और सावधान रहने की आवश्यकता हैं.आसपास की गतिविधियों के अनदेखा न करें.किसी भी कागजात पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें.किसी व्यक्ति का बार-बार कार्यों में हस्तक्षेप सहन नहीं करें.सामने वाले को मना कर सकते है.दूसरों के समक्ष अपनी कमजोरी व्यक्त न करें.किसी भी स्थिति में अपने कदम पीछे ना हटाए.दूसरों की जरूरत पड़ने पर मदद कर सकते है.कोशिश करें, कि लोगों को खुद की जिंदगी में दखलअंदाजी न करने दें.

Advertisement

स्वास्थ्य: गलत मंशा के चलते कोई चोट पहुंचा सकता है.थोड़ा सजग रहे.किसी भी तकलीफ को हल्के में न लें.

आर्थिक स्थिति: अचानक से कहीं से पुरस्कार स्वरूप या लॉटरी से अच्छी खासी धनराशि प्राप्त हो सकती है. इस धनराशि को सामाजिक सेवा के कार्य में लगा सकते हैं.

रिश्ते:किसी करीबी के व्यवहार का रूखापन चिढ़ा सकता है. मित्रों के साथ घूमने जा सकते है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement