मिथुन (Gemini):-
Cards:- Five of pentacles
कार्यों में अपेक्षित सफलता न मिलने से आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है.जीवनसाथी की मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है.इस समय सामने वाले को लेकर काफी चिंता होगी.परिवार के लोगों के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान निकालें.जो बीत गया उसकी यादों से बाहर निकलें.दिखावे के लिए बिना बात के खर्चे न करें.कोई मित्र इस समय एक बड़ी धनराशि उधार मांग सकता है.दरियादिली न दिखाएं.पहले अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें.किसी दूसरे को निजी बातों में हस्तक्षेप न करने दें.पुराने कार्यों को पूरा न करना पदोन्नति को रोक सकता है.सभी जरूरी कागजातों को व्यवस्थित रखें.
अव्यवस्था सामने वाले के मन में गलत छवि बना सकती है.अपशब्दों का प्रयोग न करें.किसी नए कार्य को लेकर जोखिम न लें.संपत्ति से जुड़े मामलों में किसी अच्छे सलाहकार की सहायता ले सकते है.संभव हैं, कि कुछ यात्राएं करना पड़ जाएं.जिसमें परेशानी अनुभव कर सकते है.जीवनसाथी के व्यवसाय को आगे ले जाने के लिए कुछ योजनाएं बना सकते है.धैर्य और संयम से इन योजनाओं पर अंतिम फैसला लें.दिखावा करने की आदत में बदलाव लाएं.आमदनी और खर्चों में तालमेल बैठाएं.किसी से कोई वादा करने से पहले इस बात को समझें. कि वादा पूरा न करना सामने वाला का विश्वास तोड़ सकता है.
स्वास्थ्य:मौसम के दुष्प्रभाव से बचने के लिए घरेलू चीजों का उपयोग करें.बार-बार दवाओं का सेवन न करें.
आर्थिक स्थिति: किसी के साथ पैसों का लेनदेन न करें.आर्थिक मामलों में सामने वाले पर पूर्ण विश्वास न करें.स्वयं सभी जांचे करें.
रिश्ते: वैवाहिक जीवन में आई हुई परेशानियों की समाप्ति होती नज़र आएगी.परिवार का माहौल सुखद रहेगा.