scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 8 April 2026: जिम्मेदारियां दूसरों के साथ बांटना सीखें, लोगों की बातों को करें अनसुना

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 8 April 2026: राजनीति से जुड़े लोगों को अपेक्षा से अधिक सफलता प्राप्त होने की उम्मीद नजर आ रही है.  किसी करीबी के बारे में कोई शोक सूचना मिलने से मन  व्याकुल हो सकता है.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन (Gemini):-
Cards:- The High Priestess 

गलत कार्य या गलत दोस्तों के प्रति झुकाव मानहानि कर सकता है.  घर के किसी सदस्य की वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है. इस समय हर फैसला विवेक और समझदारी के साथ लें.  सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को सामान्य लोगों से जुड़े कामों में विशेष सावधानी रखनी होगी. अन्यथा उनकी छवि बिगाड़ सकती है. अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ ना डालें. जिम्मेदारियां दूसरों के साथ बांटना सीखें.  कुछ समय आध्यात्मिक या शांत स्थान पर बिताने से मानसिक सुकून मिल सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों को अपेक्षा से अधिक सफलता प्राप्त होने की उम्मीद नजर आ रही है.  किसी करीबी के बारे में कोई शोक सूचना मिलने से मन  व्याकुल हो सकता है.  व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकती हैं. दोस्तों और रिश्तेदारों का आपके किसी काम में मीन-मेख निकालना चिढ़ा सकता है. इस समय लोगों की बातों को अनसुना कर सकते हैं.  

Advertisement

स्वास्थ्य: गले में संक्रमण और बुखार हो सकता है. लापरवाही ना करें.  खान-पान में परहेज रखें. 

आर्थिक स्थिति: अचानक कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं.  जिनमें कटौती करना मुश्किल नजर आएगा.  

रिश्ते: वैवाहिक जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में मधुरता आएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement