scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 7 April 2026: धन जमा करने पर फोकस रहेगा, किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 7 April 2026: इस समय धैर्य और संयम से काम लें. जरा भी गलतफहमी रिश्ते में बड़ी दरार ला सकती है. किसी पुराने कार्य में हुई गलती बड़ी परेशानी बनकर सामने आ सकती है.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन (Gemini):-
Cards:- Three of wands 

लंबे समय से किसी संपत्ति चाहे वो दुकान हो या मकान,को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के संदर्भ में मित्र से बात कर सकते है. पुराने और नए व्यवसाय के बीच तालमेल बैठाने का प्रयास करें. किसी ऐसे व्यक्ति से विवाद हो सकता है. जो मार्गदर्शक था होगा. इस समय उस व्यक्ति की नीयत काफी खराब हो सकती है. उसके बार-बार बेवजह बहस करने की आदत से परेशानी हो सकती है. अपने क्रोध को काबू में रखें. दूसरों की कमियों का मजाक ना उड़ाए.

गलती होने पर किसी व्यक्ति को दूसरा मौका देकर क्षमा कर सकते है. दूसरों पर निर्भरता कम करें. बेवजह लोगों की निजी जीवन में दखल देना बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है. किसी भी तरह की कमजोरियों को दूसरों के सामने उजागर न करें. प्रिय के साथ किसी बात को लेकर हुई बहस दोनों के बीच दूरी का कारण बन सकती है. इस समय धैर्य और संयम से काम लें. जरा भी गलतफहमी रिश्ते में बड़ी दरार ला सकती है. किसी पुराने कार्य में हुई गलती बड़ी परेशानी बनकर सामने आ सकती है. 

स्वास्थ्य: मौसम के बदलाव के चलते गले में खराश और त्वचा में खुजली बढ़ सकती है. 

आर्थिक स्थिति: छोटी-छोटी बचत कर अच्छा खासा धन जमा कर सकते हैं. किसी नए व्यवसाय की शुरुआत लाभदायक रहेगी. 

रिश्ते: पारिवारिक दबाव में आकर किसी ऐसे व्यक्ति से विवाह करना पड़ सकता है. जिसके साथ कुछ अनबन बनी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement