scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 6 April 2026: धन निवेश करेंगे, सामंजस्य बनाए रखें

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 6 April 2026: किसी खास व्यक्ति की आलोचना से मन आहत हो सकता है.पारिवारिक मामलों में सावधान रहें.कोई बाहरी व्यक्ति रिश्तों में दरार डालने का प्रयास कर सकता है.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

3.मिथुन (Gemini):-
Cards:- Five of wands

साझेदारी के कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कागजातों को व्यवस्थित करें.धन और कागज सम्बन्धी कामों को लेकर सारी बातें स्पष्ट रखें.जीवनसाथी का  बढ़ता हुआ शक मुसीबतें बढ़ा सकता हैं.बात बात पर उसका शक करना कार्यों में रुकावट पैदा कर सकता है. इस कारण तनावग्रस्त महसूस कर सकते है.पूर्व में किसी प्रेम संबंध में लिप्त होने के कारण उसको शक हो सकता हैं.इस समय परिस्थित काफी कठिन हो सकती है.रिश्तों को बचाए रखने में काफी मेहनत करना पड़ सकती है.

कार्य क्षेत्र में रखरखाव से जुड़ा कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है.हिम्मत न हारे.कर्मचारियों के साथ आपसी सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक है.किसी खास व्यक्ति की आलोचना से मन आहत हो सकता है.पारिवारिक मामलों में सावधान रहें.कोई बाहरी व्यक्ति रिश्तों में दरार डालने का प्रयास कर सकता है.किसी को जीवन में हस्तक्षेप न करने दें.भाग्य के भरोसे न रहें.पुराने कार्यों को समय पर पूरा करें.

स्वास्थ्य: देर सबेर का खानपान वजन को अनियंत्रित स्थिति में डाल सकता है.दिनचर्या को सही करने का प्रयास करें.

आर्थिक स्थिति: परिवार की सुरक्षा के लिए किसी ऐसी योजना में धन निवेश करेंगे. जो आगे भविष्य में परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखें.

रिश्ते: मित्रों के साथ छोटी-मोटी झड़प हो सकती है.नाराज मित्र को मनाने का प्रयास करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement