Mithun/Gemini, Aaj Ka Rashifal- मिथुन- इच्छित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. भवन वाहन के मामले सधेंगे. घर परिवार पर फोकस रहेगा. परिजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे. संबंधों का लाभ मिलेगा. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. स्मरणीय पलों को अपनों के संग साझा करेंगे. व्यक्तिगत उपलब्धियों में रुझान रहेगा. लोभ से बचें.
धन लाभ - घर मकान के प्रयास बनेंगे. सुविधाओं में वृद्धि होगी. आर्थिक मामले प्रभावशाली बने रहेंगे. आय में उत्तरोत्तर वृद्धि के संकेत हैं. अति उत्साह से बचें.
प्रेम मैत्री- अपनों की प्रसन्नता के लिए यथासंभव प्रयासरत रहेंगे. आपसी विश्वास और प्रेम में वृद्धि होगी. सुखद समय साझा करेंगे. प्रियजनों से आदर सम्मान मिलेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- स्वास्थ्य उम्मीद के अनुरूप रहेगा. सतर्कता के लिए रक्तचाप की जांच करा सकते हैं. मनोनुकूलन बना रहेगा. हर्ष आनंद से आगे बढ़ेंगे. सक्रियता से काम लेंगे.
शुभ अंक: 5 और 9
शुभ रंग: आसमानी
आज का उपाय: वरिष्ठों की सलाह का पालन बनाए रखें. आज्ञाकारिता और अनुशासन पर जोर दें.