scorecardresearch
 

आज 29 अप्रैल 2026 मिथुन राशिफल: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, पारिवारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा

Aaj ka Mithun Rashifal 29 April 2026, Gemini Horoscope Today: जिम्मेदारों का सानिध्य रखेंगे. करियर पर फोकस बढ़ेगा. वरिष्ठों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे. लोगों की बातों में आने से बचेंगे. भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति संभव है. भावावेश में नहीं आएंगे.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन - घरवालों से मतभेद व मनभेद न उभरने दें. स्वार्थ एवं संकीर्णता से दूर रहें. करीबियों से बनाकर रखें. कार्यक्षेत्र में प्रबंधन में संवार बनी रहेगी. अधिकारों के लिए प्रयासरत रहेंगे. व्यापार में सफल होंगे. सहजता से आगे बढ़ते रहें. घरेलु मामलों में अनुकूलता का प्रतिशत सामान्य रहेगा. जिम्मेदारों का सानिध्य रखेंगे. करियर पर फोकस बढ़ेगा. वरिष्ठों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे. लोगों की बातों में आने से बचेंगे. भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति संभव है. भावावेश में नहीं आएंगे.

नौकरी व्यवसाय- शासकीय प्रयासों में तेजी बनी रहेगी. प्रबंधन को संवारेंगे. अनुभव का लाभ उठाएंगे. प्रतिभा प्रदर्शन में सुधार होगा. साहस पराक्रम बढ़ेगा. जिम्मेदारों और वरिष्ठों की सुनेंगे. नियम कानून का पालन करेंगे.

धन संपत्ति - आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. पसंद की वस्तु की खरीदी कर सकते हैं. भवन एवं वाहनादि के प्रयास बनेंगे. आर्थिक सूझबूझ दिखाएंगे. वाणी व्यवहार पर अंकुश रखेंगे. प्रतिभा से लाभ संवारेंगे. बड़प्पन की सोच रखें.

प्रेम मैत्री- पारिवारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. निजी मामलों पर फोकस रहेगा. भेंटवार्ता में पहल से बचेंगे. प्रियजनों की इच्छा का सम्मान करेंगे. बड़प्पन बनाए रखेंगे. सगे संबंधियों को समय देंगे. जरूरी चर्चा में धैर्य दिखाएंगे. रिश्तों में विश्वास रखेंगे. मित्रों से भेंट होगी. अपनों से करीबी बढे़गी.

स्वास्थ्य मनोबल- वादविवाद से बचें. व्यक्तिगत प्रयास बढ़ाएंगे. स्वयं पर फोकस रहेगा. स्वास्थ्य जांच बनाए रखेंगे. मितभाषी रहेंगे. मनोबल बढ़ा रहेगा.

Advertisement

आज का उपाय: भगवान सिद्धीविनायक श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न का भोग लगाएं. पान इत्यादि चढ़ाएं. हरी वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. मितभाषी बनें.

शुभ अंक : 2, 5, 7 और 8

शुभ रंग : हरा

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement