मिथुन - कार्यक्षेत्र में समय और ऊर्जा के निवेश को बढ़ाएंगे. बजट से अधिक खर्च की आशंका बनी हुई है. वैदेशिक कार्यों में गति आएगी. कार्यगति धीमी रह सकती है. ऊर्जा उत्साह में चूक न करें. सहज संकोच में बने रह सकते हैं. सबको जोड़ने का प्रयास बढ़ाएं. न्यायिक मामले उभर सकते हैं. रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे. संबंध संवारने पर जोर होगा. बड़प्पन से काम लें. त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी. सभी का सम्मान रखेंगे. प्रबंधन में सहज रहेंगे. संबंधों का ध्यान रखें.
नौकरी व्यवसाय- नियमानुसार कार्य करते रहें. न्यायिक प्रकरण उभर सकते हैं. कामकाज में निरंतरता बनी रहेगी. दूर देश के प्रयासों में सक्रियता आएगी. दिखावे में नहीं आएं. पेशेवर संबंध सुधारने की कोशिश बढ़ाएं.
धन संपत्ति- खर्च का आधिक्य बना रहेगा. निवेश एवं विस्तार पर ध्यान देंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. लाभ प्रतिशत सामान्य रहेगा. बड़ों की सलाह से चलें. वित्त प्रबंधन बढ़ाएं. आर्थिक विषयों में धैर्य से काम लें.
प्रेम मैत्री- अनजान व्यक्तियों की बातों में न आएं. प्रेम और स्नेह के मामलों में धैर्य रखें. सहज नियंत्रण बनाए रखें. बहस विवाद में नहीं पड़ें. विनम्रता पर जोर रखें. करीबियों का सम्मान करें. मितभाषी बने रहें. विभिन्न संबंध मिलेजुले रह सकते हैं. प्रेम के मामले साधारण रहेंगे. उतावली में न आएं.
स्वास्थ्य मनोबल- बड़बोलेपन से बचें. धैर्य दिखाएं. स्वयं पर ध्यान दें. खानपान में सात्विकता बनाए रखें. स्वास्थ्य साधारण रहेगा. चर्चा में सजग रहेंगे. बड़ी सोच रखें.
शुभ रंग : पीच कलर
शुभ अंक : 1, 5, 6 और 9
आज का उपाय : दैत्यों का नाश करने वाली देवी मां कात्यायनी की पूजा वंदना करें. यथायोग्य दान दें. विनम्रता बनाए रहें.