मिथुन- सहजता और उत्साह बनाए रखेंगे. भव्यता पर बल रखेंगे. सृजनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. व्यक्तित्व में सरलता सौम्यता रहेगी. पारिवारिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. रचनात्मक कार्यों में आगे रहेंगे. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. वातावरण में अनुकूलन रहेगा. इच्छित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. नवाचार पर जोर देंगे. स्मरण शक्ति को बल मिलेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. संस्कार परंपराओं पर जोर रखेंगे. कुल कुटुम्ब की नीति-रीति का पालन करेंगे. जीवनस्तर ऊंचा रहेगा.
धन लाभ - करियर कारोबार के महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. उल्लेखनीय प्रदर्शन बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल करेंगे. शुभ कार्य गति लेंगे. नवीनता व भव्यता बढ़ेगी. कामकाजी प्रयासों में गति आएगी. सक्रियता सामंजस्य बनाए रखेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. समक़क्ष भरोसा जीतेंगे. विश्वसनीयता बढे़गी. साहस और सूझबूझ रखेंगे. सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे. संतुलित गति से आगे बढ़ेंगे. सम्मान में वृद्धि होगी.
प्रेम मैत्री- प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी. रिश्तों में शुभता का संचार रहेगा. मेलजोल बनाए रखेंगे. जिम्मेदारों से मुलाकात होगी. सभी की भावनाओं का आदर सम्मान करेंगे. परस्पर विश्वास बढ़ेगा. स्नेह भाव में वृद्धि होगी. सकारात्मकता बनी रहेगी. संवाद संचार बेहतर रहेंगे. निजी मामलों में बड़प्पन रखेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यवहार में मिठास रखेंगे. कला कौशल के प्रयास बढ़ेंगे. खानपान प्रभावी रहेगा. स्वास्थ्य सुधार पर रहेगा. संबंध बल पाएंगे. उत्साह मनोबल में वृद्धि होगी.
शुभ अंक : 1, 2, 3 और 5
शुभ रंग : पीतांबरी
आज का उपाय : भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा वंदना करें. लाल पीले फल एवं वस्तुओं का दान बढ़ाएं. सृजन बढ़ाएं.