scorecardresearch
 

करियर राशिफल 08 फरवरी 2021: सिंह राशि वालों को काम में होगी दिक्कत, कन्या राशि में उन्नति के योग

करियर राशिफल (Career Horoscope) 08 फरवरी 2021: सिंह राशि के लोगों को काम के प्रति छोटी दिक्कतें सता सकती हैं. वहीं, बुद्धि विवेक द्वारा काफी हद तक सभी कार्य अच्छी तरह कर पाएंगे. जबकि कन्या राशि वालों का काम के प्रति मन लगेगा.

Advertisement
X
Career Horoscope Today 08 February 2021: आज का करियर राशिफल
Career Horoscope Today 08 February 2021: आज का करियर राशिफल

1- मेष राशि 
काम के प्रति अभी आपका मन नहीं लगेगा. हो सकता है कि आपके लिए स्थानांतरण या अन्य स्थान पर काम करना उपयोगी रहे. 

2- वृष राशि 
काम के लिए अभी आपको थोड़ा प्रयासरत रहना है. ज़रूरी काम से अलगाव की परिस्थिति बन सकती है. काम में लाभ के योग हैं.

3- मिथुन राशि 
किसी भी काम को करने के पहले दो बार सोचना बेहतर है. आपको ऐसा महसूस होगा जैसे कई चीजे आपके हाथ से निकल रही हैं.

4- कर्क राशि 
आज का दिन अपना नई रणनीति बनाने में निकलेगा. साथ ही कार्य शुरू करने के लिए समय बेहतर है. अधूरे कार्य आपके पूर्ण होंगे.

5-सिंह राशि 
काम के प्रति आपको छोटी दिक्कतें सता सकती हैं. वहीं, बुद्धि विवेक द्वारा आप काफी हद तक सभी कार्य अच्छी तरह कर पाएंगे. 

6- कन्या राशि 
काम के प्रति आपका मन लगेगा. साथ ही आपको काम से धन लाभ भी मिलेगा. पारिवारिक उन्नति एवं सफलता हासिल होगी.

Advertisement

7- तुला राशि 
काम के प्रति आप पहले से अधिक सजग रहेंगे. नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे और आपके काम को आज के दिन सराहा जाएगा.  

8- वृश्चिक राशि 
आर्थिक तौर पर समय आपके लिए बढ़िया है. कार्यक्षेत्र में कहीं न कहीं लाभ का नया रास्ता खुलता दिखाई देगा. मानसिक तनाव हो सकता है.

9- धनु राशि 
पूर्व में किए काम का परिणाम आपको मिलता दिखाई देगा. वहीं, आपको आर्थिक तौर पर उन्नति महसूस होगी. आपका दिन बढ़िया रहेगा.

10- मकर राशि 
दान के लिए समय अच्छा है. नई रणनीति तैयार करने और नए सिरे से काम की शुरुआत करने का समय है. ध्यान लाभ की तरफ़ केंद्रित रहेगा.

11- कुंभ राशि 
कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के लिए समय आपका अच्छा रहेगा. हालांकि, कार्यों को पूर्ण करने के लिए आपको पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. 

12- मीन राशि
आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपको कोई ख़ास लाभ नज़र नहीं आ रहा है. वहीं, रिश्तेदारों एवं पारिवारिक सदस्यों द्वारा पूर्ण मदद आपको प्राप्त होगी.

 

Advertisement
Advertisement