मकर (Capricorn):-
Cards :- Four of Pentacles
किसी मित्र की बातों में आकर कुछ धनराशि का निवेश किसी ऐसी योजना में कर सकते है.जिसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.इस समय मन शंकित हो सकता है. पैसों की फिजूलखर्ची न करें.किसी करीबी व्यक्ति का रूखा स्वभाव दुःखी कर सकती है.बच्चों को छोटी छोटी बचत का उपयोग बता सकते है.किसी के बिना लिखा पढ़ी के उधार न दे.पूर्व में हुए किसी आर्थिक हानि से अभी तक पूरी तरह से उभर नही पाए है.इसके कारण आगे सोच समझकर कार्य करें.कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ पैसों के किसी भी लेनदेन रिश्ते बिगाड़ सकता है.इस स्थिति को टालने का प्रयास करें.जीवन में संतुलन लाने की कोशिश की हद तक सफल होती नज़र आ सकती है. व्यर्थ के खर्च न करें.व्यवसाय में धन का निवेश सोच समझकर करें.
अपने वैभव का दिखावा न करें.सामने वाले लोगों को सब जानकारी हो सकती है.इस बात को समझने की कोशिश करें.अपने स्वभाव में बदलाव लाएं.परिजनों के बीच कोई भी गलतफहमी को न बढ़ने दें.कार्यों को समय पर पूरा करें.लोगों के साथ दुर्व्यवहार और गाली गलौज न करें.भाषा का सभ्यता बनाए रखें.
स्वास्थ्य: यात्राओं के दौरान खानपान पर परहेज रखें.ऐसे समज्यादा से ज्यादा मौसमी फलों का सेवन किया जा सकता है.
आर्थिक स्थिति: किसी की कार्य में नुकसान की स्थिति बन रहे हो.तो उस कार्य आगे ले जाने की जिद्द न करे.
रिश्ते: परिचित लोगों के किसी भी गलत निर्णय को न लें.बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की बातों को समझें.