scorecardresearch
 

Makar Tarot Rashifal 18 April 2026: तनाव बढ़ सकता है, धैर्य और संयम बनाएं

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 18 April 2026: संतान की उच्च शिक्षा के लिए अच्छी संस्थानों का चयन कर सकते हैं.नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा.

Advertisement
X
capricorn horoscope
capricorn horoscope

मकर(Capricorn):-
Cards:- Judgement

जीवनसाथी की पदोन्नति और साथ ही स्थानांतरण की सूचना का मिलजुला असर परिजनों पर पड़ सकता है.सभी लोग इस स्थिति के लिए खुद को तैयार कर सकते है.इस समय किसी मित्र की बिगड़ती सेहत चिंतित कर सकती है.नए प्रेम संबंध की शुरुआत जल्द ही होती नजर आएगी.सोच में सकारात्मकता लाएं.इससे कार्यों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे.इस बात की निश्चिंतता रखें.साझेदारी के  व्यवसाय में किसी भी बड़े निवेश से पूर्व साझेदार से बातचीत जरूर करें.संतान की उच्च शिक्षा के लिए अच्छी संस्थानों का चयन कर सकते हैं.नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा.

राजनीति में आगे बढ़ने की इच्छा प्रबल हो सकती है.इस स्थिति में कुछ लोग फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं. सामने वाले की मंशा को समझने का प्रयास करें. इस समय कार्यों में की गई जरा से भी लापरवाही बड़ी मुसीबत में फंसा सकती है. अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित रखें. पारिवारिक मामले में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह करने से बचिए.

स्वास्थ्य: वजन कम करने के प्रयासों में सफलता ना मिलने के कारण तनाव बढ़ सकता है. धैर्य और संयम बनाए.जल्दबाजी में गलत चीजों का सेवन न करें.

आर्थिक स्थिति: इस समय कुछ कार्यों में काफी धन की आवश्यकता पड़ सकती है. परिजनों से इस विषय पर बात करेंगे. 

रिश्ते: परिवार में किसी धार्मिक आयोजन हो सकता है.सभी लोग मिलजुलकर तैयारियां कर सकते है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement