मकर(Capricorn):-
Cards:- Four of wands
व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ जरूरी बदलाव किए जा सकते है. कहीं उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है.जल्द ही प्रिय के साथ विवाह की शहनाइयां बज सकती हैं.इस समय सभी लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे.किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं.संभव हैं, कि ये यात्रा एक व्यावसायिक यात्रा हो. कार्य क्षेत्र में किसी योजना की असफल होने की स्थिति में गलती स्वीकार कर सकते हैं.इससे कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है.जिसके चलते थोड़ा परेशान होंगे.व्यवसाय में साझेदार पर अति विश्वास ना करें. पैसों का लेनदेन करते समय आंखें और कान खुली रखें. विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है.
जल्द ही अच्छी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकेंगे.परिवार के प्रति अपने उत्तरदायित्व को लेकर लापरवाही ना करें.किसी कार्य के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं.कानूनी मामलों में निर्णय विपक्ष में जा सकता है.इस समय किसी अच्छे कानूनी सलाहकार की मदद ली जा सकती है. पैसा कमाने का ज्यादा लालच ना करें. इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है.कभी कभी पुराने कार्यों का विश्लेषण करना चाहिए.
स्वास्थ्य: व्यायाम न करने के कारण शरीर में आलस्य बढ़ सकता है.दिनचर्या को नियमित और खानपान में परहेज करे..
आर्थिक स्थिति: छोटी-छोटी बचत कर पैसों को सही जगह पर निवेशित करने का प्रयास आगे चलकर अच्छे प्रतिफल लेकर आ सकता है.
रिश्ते:मनचाहे जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है. जल्द ही विवाह की तैयारियां शुरू हो जाएंगी.