scorecardresearch
 

Makar Tarot Rashifal 11 March 2026: गलत कार्यों का समर्थन न करें, संतान की संगत की जानकारी रखें

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 11 March 2026: अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें. किसी की बातों में आकर दूसरे पर आरोप न लगाएं. सच का साथ दें. गलत कार्यों का समर्थन न करें. संतान की संगत की जानकारी रखें.

Advertisement
X
capricorn horoscope
capricorn horoscope

मकर (Capricorn):-
Cards:- The Moon

अति उत्साह में आकर जल्दबाजी में किया गया कार्य सफलता को प्रभावित कर सकता है. जिसके चलते उच्च अधिकारी से डाँट पड़ सकती है. किसी से किया गया वादा पूरा कर सकते है. प्रिय के साथ रिश्ते में तनाव हो सकता है. सामने वाले का जिद्दी स्वभाव चिढ़ा सकता है. बड़ों की सेवा के लिए समय निकाल सकते है. कुछ समय परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ बिताएंगे. शेयर बाजार या किसी अन्य जोखिम वाले निवेश की योजना बनाते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें.

इससे आर्थिक नुकसान की संभावना नहीं रहेगी. व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाएं. कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें. परिवार के साथ समय बिताए. पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों को हस्तक्षेप न करने दें. अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें. किसी की बातों में आकर दूसरे पर आरोप न लगाएं. सच का साथ दें. गलत कार्यों का समर्थन न करें. संतान की संगत की जानकारी रखें. 

स्वास्थ्य: कार्य की अधिकता थकान बढ़ा सकती है. इस समय आराम करना स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा. 

आर्थिक स्थिति: किसी को उधार देते समय लिखा पढ़ी जरूर करें. इससे सामने वाले पर वापस करने का दवाब बना रहता है. 

रिश्ते: जो लोग आपकी भावनाओं की कदर नहीं करते है. उनसे रिश्ते सीमित रखें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement