scorecardresearch
 

Makar Tarot Rashifal 8 April 2026: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, रिश्तों में आ सकता है उतार चढ़ाव

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 8 April 2026: बीते हुए समय को न कोसे. परिस्थिति के अनुसार समाधान ढूंढे. खुद को आकर्षित बनाने का प्रयास करेंगे. वाणी में सुधार लाएं. क्रोधित होते समय अपशब्दों का प्रयोग न करें.

Advertisement
X
capricorn horoscope
capricorn horoscope

मकर (Capricorn):-
Cards:-Knight of pentacles 

रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद नजर आ सकती ही. पूर्व में काफी कठिन परिस्थितियों का सामना बड़े साहस से करते आए है. लोगों के साथ हमेशा नम्रतापूर्ण व्यवहार करना कभी किसी स्थिति में नुकसान करा सकता है. संभव है,कुछ लोग वक्त बेवक्त इस अच्छाई का फायदा उठा सकते है. पुराने कर्ज को समय रहते उतारें. किसी को उधार न दें. व्यवसाय में कोई ईर्ष्यावश  बड़ी रुकावट उत्पन्न कर सकता है. इससे आर्थिक हानि हो सकती है. किसी के मदद मांगने पर उसे इंकार न करें. संभव है, कि उसे उस मदद की काफी जरूरत ब हो. घरेलू जिंदगी में किसी तनाव का सामना करना पड सकता है. इस कारण मन विचलित हो सकता है. सामाजिक उत्सवों में भाग ले सकते है. समाज के कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों से हुई मुलाकात उन्नति के नए रास्ते खोल सकती है. अपने प्रयासों में मजबूती लाएं. कार्यों को समय रहते पूरा करें. बीते हुए समय को न कोसे. परिस्थिति के अनुसार समाधान ढूंढे. खुद को आकर्षित बनाने का प्रयास करेंगे. वाणी में सुधार लाएं. क्रोधित होते समय अपशब्दों का प्रयोग न करें. थोड़ा सजग रहें. गलतियों का दोहराव न करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: जरूरत से ज्यादा नींद का आना परेशान कर सकता है. किसी चिकित्सक से परामर्श लें. 

आर्थिक स्थिति: जो लोग बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े है. उनके लिए अच्छी खबर आने की संभावना बन रही है. 

रिश्ते: जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे. परिजनों के साथ खरीदारी कर सकते है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement