कर्क (Cancer):-
Cards:- The Tower
किसी को कहीं बात को पूरी तरह सच न माने. जब तक स्वयं उसका सच न जान लें. किसी पर भरोसा कर एकदम से प्रतिक्रिया न दें. लोगों की बातों को सुनकर किसी भी विवाद का हिस्सा न बने. ईर्ष्यालु लोग कार्य में बाधा डाल सकते है. ऐसे लोग जो सामने वाले की बुराइयां करते हो. उन पर विश्वास सोच समझकर करें. बेवजह किसी भी बात पर क्रोध न करें. इससे बनते हुए कार्यों में रुकावट आ सकती है. प्रिय के मन में चल रही गलतफहमी को सुलझाने का प्रयास विफल हो सकता है. निराश न हो पुनः कोशिश करें. कार्यों में तेजी नजर आएगी. रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है.
लोगों की बातों को लेकर तनाव न बढ़ाएं. हमेशा सही कार्य करने का प्रयास करें. किसी बात को सच्चाई जाने बिना किसी पर आरोप न लगाए. बड़का लेने की नीयत से कोई कार्य न करें. यदि कोई अपमानित करने का प्रयास कर रहा है. तो ऐसी स्थिति में सामने वाले से बचकर रहें. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. पैसों की तंगी परेशान करेगी. भाग्य को बदलने को लेकर अंधविश्वास में न पड़ें. इससे सामने वाले को बेवकूफ बनाने का मौका मिल सकता है. परिवार में किसी बच्चे की तबियत अचानक से खराब होने चिंतित होंगे. किसी पर अतिविश्वास न करें. सोच समझकर कार्यों को पूरा करें.
स्वास्थ्य: जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते है. उसके खानपान का विशेष ध्यान रखें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में गंभीर रहे. दूसरों की सलाह से धन निवेश न करें.
रिश्ते: पुराने लोगों का साथ कभी न छोड़े. किसी करीबी की आर्थिक मदद करेंगे.