कर्क - कार्यक्षेत्र में हर ओर वांछित फल परिणाम पाएंगे. महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन में सफल रहेंगे. प्रबंधकीय प्रयासों में गति आएगी. वरिष्ठों का सानिध्य बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक मामलों में निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. प्रबंधन एवं व्यवस्था पर जोर देंगे. लेनदेन में सहजता बनी रहेगी. बड़ों से भेंट होगी. पैतृक मामले गति लेंगे. रुटीन बेहतर रखेंगे. नपातुला जोखिम उठाएंगे. संपर्क संवाद बढ़ाने का भाव रहेगा. बड़प्पन से काम लेंगे. व्यवस्था संवारेंगे. पद का लाभ उठाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. निर्णय पक्ष में बनेंगे. करियर कारोबार में सक्रियता दिखाएंगे. पद प्रभाव में बढ़त बनी रहेगी. महत्वपूर्ण मामले हल होंगे.
धन संपत्ति- वित्तीय हितों के संरक्षण में सफल होंगे. लाभ प्रतिशत संवार पर बना रहेगा. कारोबारी वार्ताएं सफल होंगी. प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी. अवसरों को भुनाएंगे. कार्यविस्तार के प्रयास बढ़ाएंगे.
प्रेम मैत्री- परिजनों की खुशी में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे. आदर स्नेह का भाव बना रहेगा. मेहमानों का घर में आना होगा. मित्रों से तालमेल बनाए रखेंगे. संबंधों में विश्वास बढ़ाएंगे. परिवार में सुख सौख्य रहेगा. प्रियजनों से भेंट के अवसर बनेंगे. सुखद संबंधों से प्रसन्नता बढ़ेगी. रिश्तों में सहयोग मिलेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यवहार में मिठास रखेंगे. स्वास्थ्य समस्याएं हल होंगी. खानपान संवारेंगे. संबंधों का लाभ उठाएंगे. व्यक्तित्व संवरेगा. महत्व की सूचनाएं प्राप्त होंगी.
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 1, 2 और 6
आज का उपाय : भगवान दिवाकर सूर्यनारायण को अर्घ्य दें. आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें. सूखे फल और मिश्री का प्रसाद बांटें. सहकार बनाए रखें.
आज का उपाय :
शुभ अंक : 1, 2 और 6
शुभ रंग : गुलाबी