मेष
knight of cups
आज का दिन आप के लिए अतिभावुकता से बचने की स्थिति का संकेतक है. करीबी लोगों के साथ दिल की बातें साझा करने में उतावली से बचें. व्यावसायिक मामलों में अवरोध की आशंका है. उचित विकल्पों पर विचार बनाए रख सकते हैं. क्तिगत प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. सकारात्मक नजरिया पर जोर बनाए रखेंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे.
कारोबारी मामलों को साधने के लिए यात्रा संभव है. सबके साथ सहकार बनाए रखेंगे. विविध विषयों में विनय विवेक से काम लें. उचित राह की तलाश में रहेंगे. अतार्किक बातों को बढ़ावा देने से बचें. विरोधी अपनी चाल में कामयाब हो सकते हैं. वाणी व्यवहार साधारण रहेगा. घर आए मेहमान का निरादर न करें. संबंधों को निभाएंगे.
स्वास्थ्य: नकारात्मक बातों से बचें. स्वास्थ्य साधारण रहेगा. व्यक्तित्व को आकर्षक बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी संतुलन बनाए रखें. पेशेवरों से प्रस्तावों की प्राप्ति होगी. सहजता से आगे बढ़ेंगे.
रिश्ते: परंपराओं को बढ़ाएं. रिश्ते बल देंगे. मनपसंद लोगों के साथ समय बिताएंगे.