मेष
ऐस आफ पेंटाकल्स
आज का दिन आपके संकल्पों को बल देने और उन्हें पूरा करने का मनोबल बनाए रखने में मददगार है. चहुंओर की सकारात्मकता महत्वपूर्ण फैसले लेने और उन पर अमल बनाए रखने में सहयोगी है. कार्यक्षेत्र पर पकड़ मजबूत बनाए रखेंगे. प्रबंधन बेहतर बना रहेगा. कारोबारी संभावनाओं को बल मिलेगा. स्वयं के दायित्वों को पूरा करेंगे.
विभिन्न कार्यों में जवाबदेही पर बनाए रखेंगे. अन्य की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. वरिष्ठ सहयोगी मददगार रहेंगे. संबंधों का लाभ मिलेगा. लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. घर में उत्साहजनक वातावरण रहेगा. नीति नियमों की समझ बढ़ाएंगे. अपनों का साथ समर्थन पाएंगे. नवीन तौर तरीकों से कार्य आगे बढ़ाएंगे. किस्मत का सहयोग बना रहेगा.
स्वास्थ्य: शारीरिक दोषों में कमी आएगी. स्वास्थ्य संबंधी अवरोध हटेंगे. नियमित दिनचर्या बनाए रखेंगे.
आर्थिक स्थिति: फाइनेंसियल बेहतर बने रहेंगे. व्यवसायिक विषयों में सबका समर्थन पाएंगे. लाभ बढ़त पाएंगे.
रिश्ते: करीबियों के संग यादें साझा करेंगे. अपनों के हित संवारने की कोशिशें बनाए रखेंगे. शुभ प्रस्ताव मिलेंगे.