मेष - मित्रों के साथ वक्त बिताने और खुशियां साझा करने की कोशिश रहेगी. करीबियों के साथ भेंट भ्रमण के अवसर बनेंगे. कला कौशल को बल मिलेगा. अपनों की खुशी के लिए प्रयास बढ़ाएंगे. स्वजनो में सहकार की भावना रहेगी. व्यक्तिगत विषयों में सहज प्रदर्शन करेंगे. समकक्षों का साथ बना रहेगा. उत्साह उमंग से कार्य करेंगे. शिक्षण प्रशिक्षण पर जोर रहेगा. महत्वपूर्ण विषयों को आगे बढ़ाएंगे. परिवार के साथ समय बिताएंगे. चहुंओर सकारात्मकता बनी रहेगी. सबका ख्याल रखेंगे.
नौकरी व्यवसाय - व्यावसायिक लाभ बढ़ाने में रुचि रहेगी. करियर की स्थिति बेहतर होगी. कारोबार अपेक्षित बना रहेगा. पेशेवर प्रशिक्षण पर जोर बढ़ाएंगे. अनुभवियों की सीख सलाह बनाए रखेंगे. लक्ष्य पर फोकस रहेगा.
धन संपत्ति - आर्थिक मजबूती बढ़ेगी. उद्योग वाणिज्य संवार पाएगा. वित्तीय कार्योंं से जुड़ाव बनाए रखेंगे. प्रलोभन में नहीं आएंगे. जोखिम उठाने का भाव रहेगा. प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देंगे. अधिकांश परिणाम अपिक्षत रहेंगे.
प्रेम मैत्री- प्रियजनों की खुशी में शामिल होंगे. वातावरण में सहजता बढ़ाएंगे. हर्ष आनंद से रहेंगे. स्मरणीय पल बिताएंगे. मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे. तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे. करीबियों पर विश्वास बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण बात साझा करेंगे. संबंधों का लाभ मिलेगा. रिश्ते संवार पाएंगे. सबका सहयोग रहेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- लक्ष्य पाएंगे. निजी विषयों में रुचि रखेंगे. सेहत अच्छी रहेगी. व्यक्तित्व आकर्षक बना रहेगा. कार्यशैली बेहतर बनी रहेगी. मनोबल बढ़ेगा.
आज का उपाय : भगवान भास्कर आदित्य सूर्यदेव की पूजा वंदना करें. अर्घ्य दें. ओम् सूर्याय नमः का जाप करें. स्वाध्याय बढ़ाएं.
शुभ अंक : 1, 8 और 9
शुभ रंग : चेरी रेड