scorecardresearch
 

Kumbh Tarot Rashifal 29 April 2026: साझेदारी में लगाया गया पैसा जोखिम में पड़ सकता है, सावधानी बरतें

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 29 April 2026: परिवर्तन से घबराने के बजाय उसे अपनाने की कोशिश करें. अपने आसपास उन्हीं लोगों और परिस्थितियों को स्थान दें, जिनसे आपको शांति, सुकून और खुशी मिले. यही बदलाव आने वाले समय को बेहतर बना सकते हैं.

Advertisement
X
aquarius horoscope
aquarius horoscope

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Death

समय पर कार्य पूरे न करने के कारण मन में यह चिंता रह सकती है कि आगे मनचाही सफलता नहीं मिलेगी. ऐसे समय में घबराकर किसी भी परिस्थिति से पीछे हटना सही नहीं होगा. डर के कारण कदम रोक देने से उन्नति के कई रास्ते बंद हो सकते हैं. इसलिए साहस के साथ आगे बढ़ते रहें.

जीवन में इस समय अनावश्यक लोगों, उलझनों और नकारात्मक विचारों से दूरी बनाना जरूरी है. बेवजह की परिस्थितियां मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं और आपको परेशान कर सकती हैं. जो चीजें आपके विकास में बाधा बन रही हैं, उन्हें पहचानकर हटाने का प्रयास करें.

कुछ जरूरी बदलाव जीवन में लाने का समय है. परिवर्तन से घबराने के बजाय उसे अपनाने की कोशिश करें. अपने आसपास उन्हीं लोगों और परिस्थितियों को स्थान दें, जिनसे आपको शांति, सुकून और खुशी मिले. यही बदलाव आने वाले समय को बेहतर बना सकते हैं.

Advertisement

जो लोग और जिम्मेदारियां वास्तव में महत्वपूर्ण हैं, इस समय अपना ध्यान उन्हीं पर केंद्रित करें. बेकार बातों और अनावश्यक उलझनों में ऊर्जा न गंवाएं. गलत कार्यों का समर्थन करने से बचें और किसी को भी अपने ऊपर हावी न होने दें.

बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके अनुभवों से सीख लेने का प्रयास करें. धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों को अपने पक्ष में बदला जा सकता है.

स्वास्थ्य: छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को हल्के में न लें. समय पर सही उपचार करना जरूरी रहेगा.

आर्थिक स्थिति: किसी मित्र के साथ साझेदारी में लगाया गया धन जोखिम में पड़ सकता है. आर्थिक फैसलों में सावधानी रखें.

रिश्ते: जो रिश्ते आपके जीवन में वास्तव में महत्वपूर्ण हैं, उनमें प्रेम, मधुरता और संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement