scorecardresearch
 

Kumbh Tarot Rashifal 19 March 2026: किसी पर ज्यादा विश्वास न करें, सोचा समझकर कार्यों को पूरा करें

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 19 March 2026: कोई बेवकूफ बनाने की मंशा रख रहा है. परिवार में किसी बच्चे की तबियत अचानक से खराब होने चिंतित होंगे. किसी पर अतिविश्वास न करें. सोचा समझकर कार्यों को पूरा करें.

Advertisement
X
aquarius horoscope
aquarius horoscope

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- The Tower

किसी की बात सुनक तुरंत विश्वास कर लेने की आदत में बदलाव लाएं. किसी की भी बात पर भरोसा कर एकदम से प्रतिक्रिया न दें. लोगों की बातों को सुनकर किसी भी विवाद का हिस्सा न बने. ईर्ष्यालु लोग कार्य में बाधा डालने के लिए अनाप शनाप कुछ भी कह सकते है. उनपर विश्वास सोच समझकर करें. बेवजह किसी भी बात पर क्रोध न करें. इससे बनते हुए कार्यों में रुकावट आ सकती है. प्रिय की गलतफहमी को सुलझाने का प्रयास विफल हो सकता है. इससे सामने वाला रिश्ता तोड़ने की बात कर सकता है. कार्यों में तेजी नजर आएगी. रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है.

लोगों की बातों को लेकर तनाव न बढ़ाएं. हमेशा सही कार्य करने का प्रयास करें. किसी बात को सच्चाई जाने बिना किसी पर आरोप न लगाए. कार्य क्षेत्र में किसी व्यक्ति की बदला लेने भावनाएं समझ आ सकती है. ऐसी स्थिति में सामने वाले से बचकर रहें. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. पैसों की तंगी परेशान करेगी. भाग्य को बदलने को लेकर अंधविश्वास में न पड़ें. कोई बेवकूफ बनाने की मंशा रख रहा है. परिवार में किसी बच्चे की तबियत अचानक से खराब होने चिंतित होंगे. किसी पर अतिविश्वास न करें. सोचा समझकर कार्यों को पूरा करें. 

स्वास्थ्य: जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते है. उसके खानपान का विशेष ध्यान रखें. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में गंभीर रहे. दूसरों की सलाह से धन निवेश न करें. 

रिश्ते: पुराने लोगों का साथ कभी न छोड़े. किसी करीबी की आर्थिक मदद करेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement