कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Death
पुरानी यादों से दूर भाग सकते है. स्थान परिवर्तन पर विचार कर सकते है. संभव हैं, कि नई नौकरी की तलाश किसी अन्य स्थान पर ले जाएं. कुछ पुराने रिश्तों को खुद से दूर करेंगे. इस समय कार्य की अधिकता रह सकती है. जिसके चलते कार्यों को समय पर पूरा करना मुश्किल लग सकता है. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते है. धैर्य और शांति से स्थिति को संभालने का प्रयास करें. संतान की गलत संगत को लेकर सामने वाले से बहस हो सकती है. इस समय क्रोध पर काबू रखना जरूरी है. बढ़ाते हुए बच्चों के साथ समस्याओं को समझदारी से समझाएं. जोर जबरदस्ती समस्या को और बढ़ा सकती है. इस समय परिवार में किसी बुजुर्ग की बिगड़ती तबीयत चिंतित कर सकती है. परिवार का दबाव शादी के लिए बढ़ सकता है. प्रेम सम्बन्ध की जानकारी परिजनों को दे सकते है. अपने परिजनों को समझने का पूरा प्रयास करेंगे. मन में भटकाव महसूस कर सकते हैं विचारों में संतुलन लाकर ध्यान को लक्ष्य पर केंद्रित कर आगे बढ़े. जल्द ही कुछ मौके व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के अवसर लेकर आएंगे. मेहनत और लगन के बल पर उन अवसरों को प्राप्त कर जीवन में उन्नति की ऊंचाई प्राप्त करें.
स्वास्थ्य: हृदय संबंधी किसी परेशानी को लेकर चिंतित हो सकते है. चिकित्सक खानपान में परहेज की सलाह दे सकते है.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में कागजात संभालकर रखें. बिना पढ़े कही भी हस्ताक्षर न करें.
रिश्ते: विवाह संबंध में बढ़ती हुई समस्याएं विवाह विच्छेद तक जा सकती हैं. इस समय रिश्ते को संभालना जरूरी है.