scorecardresearch
 

Trigrahi Yog 2026: 15 मार्च से 3 राशियों की बदलेगी किस्मत! मीन राशि में सूर्य-शनि-शुक्र का महामिलन

Trigrahi Yog 2026: जब एक ही राशि में तीन ग्रह एक साथ आकर बैठते हैं, तो उसे 'त्रिग्रही योग' कहा जाता है. यह योग ब्रह्मांड में एक ऐसी विशेष ऊर्जा पैदा करता है जिसका असर हर इंसान की जिंदगी पर पड़ता है. 15 मार्च को होने वाला यह योग बेहद खास है. इसमें सूर्य, शनि और शुक्र की तिकड़ी मीन राशि में मिल रही है.

Advertisement
X
  मार्च 3 राशियों  को बनाएगा लकी
मार्च 3 राशियों को बनाएगा लकी

Trigrahi Yog 2026: ज्योतिष की दुनिया में 'ग्रहों की चाल' कब किसकी किस्मत पलट दे, कोई नहीं जानता.  लेकिन मार्च 2026 का महीना कुछ ऐसा ही बदलाव लेकर आ रहा है. इस बार एक ऐसी दुर्लभ घटना होने जा रही है, जिसे ज्योतिष की भाषा में 'त्रिग्रही राजयोग' कहा जा रहा है. दरअसल, 15 मार्च को मीन राशि में तीन बड़े ग्रहों सूर्य (सत्ता), शनि (न्याय) और शुक्र (लक्जरी) का मिलन मीन राशि में होने जा रहा है. जब ये तीन बड़े ग्रह  एक साथ मीन राशि में आएंगे, तो ब्रह्मांड में ऊर्जा का वो सैलाब आएगा जो कंगाली को भी अमीरी में बदल सकता है. यानी ग्रहों का यह 'पावरफुल कॉम्बिनेशन' तीन खास राशि वालों की बंद किस्मत का ताला खोलने वाला है. आइए जानते हैं, किन खुशकिस्मत लोगों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं. 


1. वृषभ राशि: छप्पर फाड़कर बरसेगा धन
वृषभ राशि वालों के लिए यह त्रिग्रही योग किसी 'लॉटरी' से कम नहीं है. अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी या करियर में रुकावट महसूस कर रहे थे, तो 15 मार्च के बाद आपकी गाड़ी पटरी पर लौटने वाली है. जो लोग विदेश में नौकरी का सपना देख रहे थे, उनका पासपोर्ट अब अलमारी से बाहर निकलने का समय आ गया है. ऑफिस में आपकी पूछ बढ़ेगी,  प्रमोशन की फाइल पर मुहर लग सकती है. आमदनी के एक नहीं, बल्कि कई रास्ते खुलेंगे. पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी बैंक बैलेंस में तगड़ा उछाल आएगा. 

2. मिथुन राशि: कर्जों से मुक्ति और बिजनेस में 'बूम'
मिथुन राशि वालों की तो जैसे चांदी होने वाली है.  सूर्य, शनि और शुक्र की कृपा से आपके जीवन की सबसे बड़ी टेंशन यानी 'कर्ज' खत्म होने का समय आ गया है. अगर कोर्ट-कचहरी का कोई चक्कर चल रहा था, तो फैसला आपके हक में आने की पूरी उम्मीद है. घर में नया मेहमान या नया वाहन (कार/बाइक) आने के योग बन रहे हैं.  जो लोग खुद का स्टार्टअप या बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें अचानक से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है.  परिवार के साथ रिश्ते सुधरेंगे.  घर का माहौल किसी त्योहार जैसा बना रहेगा. 

Advertisement

3. कुंभ राशि: अटका हुआ काम होगा पूरा
कुंभ राशि वालों के लिए मार्च का महीना 'गोल्डन पीरियड' साबित होगा. शनि आपकी अपनी राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस योग का सबसे ज्यादा पॉजिटिव असर आप पर ही दिखेगा. अगर आप काफी समय से मकान या जमीन खरीदने की सोच रहे थे, तो मार्च में आपकी यह मुराद पूरी हो सकती है. निवेश के लिए यह सबसे सही समय है.  आपकी मुलाकात किसी ऐसे प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जो आपके करियर को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा. पुराने निवेश (शेयर मार्केट या सोना) से आपको उम्मीद से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement