scorecardresearch
 

Tambe Ka Kada: इन लोगों के लिए गुडलक है तांबे का कड़ा, पहनते ही दूर होती है परेशानियां!

Tambe Ka Kada: तांबे का कड़ा न केवल सेहत सुधारता है, बल्कि आपकी सोई हुई किस्मत भी जगा सकता है. जानें सूर्य और मंगल की कृपा पाने के लिए इसे पहनने का सही तरीका और किन 3 राशियों के लिए यह तरक्की के नए दरवाजे खोलेगा.

Advertisement
X
 यह कुंडली में सूर्य को बल देता है, जिससे मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता है.
यह कुंडली में सूर्य को बल देता है, जिससे मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता है.

Tambe Ka Kada: ज्योतिष शास्त्र में धातुओं का अपना एक अलग ही असर होता है, और जब बात तांबे की आती है, तो इसे सबसे शुद्ध और पावरफुल माना जाता है. इसे सिर्फ एक साधारण धातु न समझें, तांबा सीधे तौर पर ग्रहों के राजा सूर्य और जोश के प्रतीक मंगल से जुड़ा है. इसी वजह से तांबे का कड़ा पहनना केवल सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि यह आपकी सोई हुई किस्मत को भी जगाने का दम रखता है.

अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है या मंगल की स्थिति ठीक नहीं है, तो हाथ में तांबा पहनना किसी जादुई उपाय से कम नहीं है. यह न केवल आपके शरीर में पॉजिटिव एनर्जी भरता है, बल्कि आपके मान-सम्मान और कॉन्फिडेंस को भी सातवें आसमान पर ले जाता है  

तांबे का कड़ा पहनने के बड़े फायदे
तांबा केवल दिखावे की चीज़ नहीं है, इसके पीछे ठोस ज्योतिषीय और वैज्ञानिक कारण हैं:

सूर्य की मजबूती: यह कुंडली में सूर्य को बल देता है, जिससे मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता है.

मंगल का दोष कम: तांबा पहनने से क्रोध पर नियंत्रण रहता है . मंगल के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं. 

नकारात्मकता से बचाव: इसे पहनने से मानसिक शांति मिलती है . बुरी नजर से सुरक्षा होती है. 

इन 3 राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ
इस समय ग्रहों की चाल इन राशियों के लिए तांबे के कड़े को वरदान बना रही है. 

Advertisement

मेष राशि: आपके लिए तांबा करियर में नई ऊंचाइयां लाने वाला है. रुके हुए काम बनेंगे. समाज में आपका रसूख बढ़ेगा. 

सिंह राशि: क्योंकि सूर्य आपका स्वामी है, तांबा पहनने से आपकी लीडरशिप क्वालिटी और चमक दोगुनी हो जाएगी. धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे. 

वृश्चिक राशि: मंगल का प्रभाव होने के कारण तांबा आपके साहस में वृद्धि करेगा. कार्यक्षेत्र में चल रही बाधाओं को दूर करेगा. 

पहनने का सही तरीका और सावधानी
तांबे के कड़े का पूरा फल तभी मिलता है जब इसे नियम से पहना जाए:

सही दिन: इसे रविवार या मंगलवार की सुबह पहनना सबसे उत्तम माना जाता है.

शुद्धिकरण: पहनने से पहले कड़े को गंगाजल या कच्चे दूध से शुद्ध कर लें.

सावधानी: ध्यान रखें कि कड़ा शुद्ध तांबे का हो और उसमें कोई जोड़ न हो. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement