scorecardresearch
 

Surya Shani Yuti 2026: 15 मार्च को बनेगी सूर्य-शनि की युति, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Surya Shani Yuti 2026: 15 मार्च 2026 को मीन राशि में सूर्य और शनि की दुर्लभ युति बनने जा रही है. जानें इस खास योग का किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर और किसे मिलेगा करियर व धन में लाभ.

Advertisement
X
सूर्य शनि की युति 2026 (Photo: ITG)
सूर्य शनि की युति 2026 (Photo: ITG)

Surya Shani Yuti 2026: ज्योतिषीय दृष्टिकोण से मार्च का महीना बहुत ही विशेष रहने वाला है. दरअसल, इस महीने की शुरुआत से लेकर आखिरी तक कई बड़े ग्रह विशेष योगों और युतियों का निर्माण करने वाले हैं. इसी तरह मार्च के मध्य में सूर्य और शनि की विशेष युति का निर्माण भी होने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मार्च को सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शनिदेव विराजमान हैं. 

ज्योतिषियों के मुताबिक, मीन राशि में शनि और सूर्य की युति करीब 30 साल बाद बन रही है. इस योग के बनने से हर राशि पर प्रभाव पड़ेगा. लेकिन, कुछ राशियां ऐसी भी होंगी जिनको अच्छी आर्थिक स्थिति, करियर और नई जिम्मेदारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में. 

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है. नौकरी में प्रमोशन, नई नौकरी या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. भाग्य का साथ मिल सकता है और विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. लेकिन काम के प्रति लापरवाही नुकसान दे सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है. नौकरी बदलने से पहले अच्छे से सोच-विचार जरूर करें.

Advertisement

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लिए यह योग भाग्य स्थान में बन रहा है, जिससे किस्मत का साथ मिल सकता है. इस दौरान यात्रा के योग बन सकते हैं और करियर में स्थिरता आएगी. बिजनेस करने वालों के लिए नई डील फाइनल हो सकती है और साझेदारी में लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा, जिससे मन खुश रहेगा.

मीन राशि (Pisces)

इस योग का असर मीन राशि के लिए अनुकूल रह सकता है, क्योंकि यह आपकी लग्न स्थिति में बन रहा है. इस दौरान समाज में सम्मान बढ़ सकता है और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लंबे समय से रुके काम पूरे होने के संकेत हैं. व्यापार में फायदा मिल सकता है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को खास लाभ मिल सकता है. हालांकि वैवाहिक जीवन में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है, इसलिए गुस्से और बहस से बचना बेहतर रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement