Surya Grahan 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण बहुत ही विशेष माना जा रहा है. ग्रहों के नजरिए से सूर्य 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. 17 फरवरी 2026 यानी आज कुंभ राशि में ही सूर्य ग्रहण भी लगेगा. खास बात यह है कि आज कुंभ में सिर्फ सूर्य ही नहीं, बल्कि मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा भी मौजूद रहेंगे. इस तरह पांच ग्रह एक साथ आकर पंचग्रही योग बनाएंगे. शनि की राशि कुंभ में बनने वाला यह योग कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को यह समय आगे बढ़ने का मौका दे सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है या पद में बदलाव से फायदा हो सकता है. बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे. जो लोग फिटनेस, मीडिया या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं, उन्हें खास फायदा मिल सकता है. सेहत भी पहले से बेहतर हो सकती है.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक मामलों में राहत देने वाला साबित हो सकता है. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है. अगर आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो परिस्थितियां साथ दे सकती हैं. बड़ी डील या समझौता होने से धन लाभ संभव है. कर्ज से छुटकारा मिलने के संकेत भी बन रहे हैं, जिससे मानसिक शांति बढ़ेगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला माना जा रहा है. नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. घर, जमीन या वाहन खरीदने का योग बन सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. पैसों की बचत कर पाएंगे. सेहत के मामले में भी राहत मिलेगी. लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.