Solar Eclipse (Surya Grahan) 2026 Time: सूर्य ग्रहण का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है. यह एक ऐसी प्राकृतिक घटना है, जब सूर्य की रोशनी पूरी तरह पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती. इस समय को शुभ कामों के लिए सही नहीं माना जाता. लोग ग्रहण के दौरान ध्यान, मंत्र जाप, भजन और दान करके नकारात्मक असर कम करने की कोशिश करते हैं.
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस्या तिथि पर लगेगा. सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 03:26 बजे से लगेगा. ग्रहण शाम 07:57 बजे खत्म होगा. सूर्य ग्रहण करीब 04 घंटे 32 मिनट तक लगेगा. इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जाएगा. ऐसे में भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा.
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा?
सूर्य ग्रहण जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया मॉरीशस, अर्जेन्टीना, सहित तन्जानिया ,चिली के साथ ही दक्षिण अमेरिकी देशों में दिखाई देगा. यह ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका के क्षेत्रों से लेकर दक्षिण अटलान्टिक महासागर में भी दिखेगा.
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कहां नहीं दिखेगा?
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जाएगा. भारत के अलावा श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान, म्यान्मार , संयुक्त अरब अमीरात और अन्य एशियाई देशों समेत यूरोप, उत्तर अमेरिका के कई हिस्सों और अफ्रीका के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जाएगा.
सूर्य ग्रहण पर सूर्य दोष दूर करने का उपाय
सूर्य ग्रहण के दौरान मन को शांत रखना जरूरी माना जाता है. इस दौरान सूर्यदोष दूर करने के लिए कुछ मंत्र जैसे 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः का जाप करना बेहद उपयोगी माना जाता है. सूर्य गायत्री मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें- 'ॐ भास्कराय विद्महे महातेजाय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्' का जप करना बेहद फलदायी होता है.
सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद गेहूं, गुड़, तांबे के बर्तन आदि का दान करें. केसरिया या लाल रंग के कपड़े का दान करने से सूर्य दोष दूर होता है. सूर्य ग्रहण के बाद दूसरे दिन सूर्योदय होते ही तांबे के पात्र से सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें. सूर्य ग्रहण के समय घर के भीतर ही रहें और अपनी सोच को सकारात्मक रखें. ध्यान करें, पवित्र किताबों को पढ़ें. सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाए तो स्नान करें. घर में गंगाजल छिड़के या सेंधा नमक मिलाकर पानी पूरे घर में छिड़कें. सूर्य ग्रहण के दौरान कहीं यात्रा पर निकलें तो हनुमान चाली का पाठ करें.