scorecardresearch
 

Shani Uday 2026: जागने वाले हैं शनि! 22 अप्रैल से बुलंद होगा इन 3 राशियों का सितारा

न्याय देव शनि 22 अप्रैल को उदयवान होने वाले हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि के उदयवान होते ही कुछ राशियों का जीवन खुशियों से भर सकता है. इन्हें आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ प्राप्त हो सकते हैं.

Advertisement
X
उदयवान होकर शनि तीन राशियों का भाग्य चमका सकते हैं.
उदयवान होकर शनि तीन राशियों का भाग्य चमका सकते हैं.

Shani Uday 2026: न्याय देव शनि 22 अप्रैल को उदयवान होने वाले हैं. शनि देव इसी महीने 13 मार्च को अस्त हुए थे. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि के अस्त होने के बाद कुछ राशि के जातकों को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब शनि जागने वाले हैं. शनि के उदय होते ही इन राशियों के जीवन में फिर से खुशियों की बहार आएगी. एक बार फिर इस राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं कि शनि का उदयवान होना किन-किन राशियों के लिए लाभकारी होगा.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की धन की स्थिति सुधरेगी. आपको सरलता से धन की प्राप्ति होगी. आमदनी में इजाफा होगा और खर्चे कम होते चले जाएंगे. आपकी योजनाएं धीरे-धीरे सफल होंगी. परिवार का भी आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा. आपके खान-पान और लाइफस्टाइल में सुधार आने से स्वास्थ्य अच्छा होगा. आपके जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, वो पूरे होने लगेंगे. हालांकि आपको जोखिमों से बचना होगा. इस समय कोई भी रिस्की काम न करें. 

मिथुन राशि
शनि का उदयवान होना मिथुन राशि के लिए भी उत्तम माना जा रहा है. करियर-कारोबार में लाभ की संभावनाएं मजबूत होंगी. मेहनत करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. मानसिक संतुलन बढ़िया रहेगा और मन में अच्छे विचार आएंगे. इस दौरान कुछ कारगर फैसले भी ले सकते हैं. निवेश से जुड़े मामले आपके लिए अनुकूल रहने वाले हैं. पहले से किए गए किसी निवेश से जबरदस्त लाभ मिल सकता है. पैतृक संपत्ति का लाभ भी आपको मिल सकता है.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए उदयवान शनि तरक्की के रास्ते खोलेगा. कहीं लंबे समय से अटका या फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है. कोई नया काम या खुद का व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है. समाज में आपका रुतबा बुलंद रहेगा. आपके काम की चौतरफा तारीफ होगी. लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे. नया घर, वाहन या संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. भाई-बहन का सपोर्ट भी आपको भरपूर मिलने वाला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement