scorecardresearch
 

स्वनक्षत्र में शनि-राहु-केतु, 23 मार्च से इन 5 राशियों का शुरू होगा 'स्वर्णिम काल'

राहु, केतु और शनि एक दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग बनाने वाले हैं. इस वक्त राहु शतभिषा और शनि उत्तराभाद्रपद में हैं. अब 23 मार्च को केतु अपने ही मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगा. यानी तीनों ग्रह अपने-अपने नक्षत्र में गोचर करेंगे. इस संयोग को पांच राशि के लोगों के लिए शुभ माना जा रहा है.

Advertisement
X
राहु-केतु-शनि तीनों अपने-अपने घर में मौजूद रहेंगे और 5 राशियों को लाभ देंगे. (Photo: ITG)
राहु-केतु-शनि तीनों अपने-अपने घर में मौजूद रहेंगे और 5 राशियों को लाभ देंगे. (Photo: ITG)

Shani Rahu Ketu Nakshatra Gochar 2026: पाप ग्रह राहु-केतु और न्याय के देवता शनि एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनाने वाले हैं. इस वक्त राहु अपने ही शतभिषा नक्षत्र में बैठा हुआ है. शनि भी अपने नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में विराजमान हैं. अब 23 मार्च को केतु भी स्वनक्षत्र मघा में गोचर कर जाएगा. इस तरह ये तीनों ही ग्रह अपने-अपने घर में मौजूद रहेंगे और ये स्थिति पांच राशियों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि और राहु-केतु की स्वनक्षत्र में मौजूदगी पांच राशियों को जबरदस्त लाभ दे सकती है.

मेष राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति होने वाली है. कारोबार के क्षेत्र में अचानक लाभ मिलेगा. निवेश से जुड़े फैसले इस समय फायदेमंद साबित होंगे. आत्मविश्वास मजबूत होगा. महत्वपूर्ण निर्णय आसानी से लेंगे. किसी प्रभावशाली या प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात संभव है. लंबे समय से अटके काम समय पर पूरे होंगे.

कर्क राशि
आर्थिक और पेशेवर मोर्चे पर लाभ की संभावनाएं हैं. नौकरी-व्यापार में बातचीत और संपर्कों से फायदा मिलेगा. परिवार और घरेलू जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. प्रॉपर्टी की बिकवाली या खरीदारी से लाभ मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है.

सिंह राशि
आर्थिक मामलों के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है. किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. नौकरी में प्रमोशन-इनक्रीमेंट संभव है. कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा और किस्मत के सहयोग से कई कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं.

Advertisement

धनु राशि
व्यापारियों के लिए यह स्थिति बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है. आपको अनायास धन की प्राप्ति होगी. काम में खूब मुनाफा हो सकता है. आपकी रुचि धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ सकती है. मानसिक शांति महसूस का अनुभव होगा. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.

मकर राशि
मकर राशि वालों के रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. करियर या व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं. धन का संचय होगा. खर्चों में कमी आएगी. बैंक बैलेंस बढ़ा हुआ रहेगा. स्वास्थ्य बेहतर होने वाला है. रोग बीमारियों से बचाव रहेगा. चोट-दुर्घटनाओं से भी बचे रहेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement