scorecardresearch
 

Shani Asta 2026: अस्त होने वाले हैं शनि, 13 मार्च से इन 4 राशियों पर बरसेगा धन

13 मार्च को शनि मीन राशि में अस्त होंगे और 22 अप्रैल तक इसी अवस्था में रहेंगे. ज्योतिषविदों के अनुसार इस बदलाव का व्यापक प्रभाव पड़ेगा। खासतौर पर चार राशियों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है.

Advertisement
X
 जब भी शनि की चाल में कोई बदलाव होता है तो उसका असर पूरे ब्रह्मांड पर पड़ता है. (Photo: ITG)
जब भी शनि की चाल में कोई बदलाव होता है तो उसका असर पूरे ब्रह्मांड पर पड़ता है. (Photo: ITG)

Shani Asta 2026: न्याय देव शनि 13 मार्च को मीन राशि में अस्त होने वाले हैं. शनि देव 13 मार्च से लेकर 22 अप्रैल तक अस्त अवस्था में ही रहेंगे. जब भी शनि की चाल में कोई बदलाव होता है तो उसका असर पूरे ब्रह्मांड पर पड़ता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि के अस्त होते ही चार राशियों के लिए सफलता की राह आसान हो जाएगी. धनधान्य की स्थिति बेहतर होगी. जीवन में चल रहे कष्टों को निवारण होगा.

सिंह राशि
करियर से जुड़ी जो परेशानियां खत्म होने वाली हैं. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे. समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है. घर का माहौल भी सुख-शांति भरा रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ेगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होने से मुश्किल काम बनेंगे.

धनु राशि
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है. अचानक धन लाभ की प्राप्ति होगी. करियर और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे. लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे. जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. पार्टनर को कोई कीमती तोहफा दे सकते हैं.

कुंभ राशि
अचानक धन मिलने के योग बनेंगे. व्यापारियों को बड़ी डील या अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है. लंबे समय से अटका हुआ धन आपके पास वापस आ सकता है. मीडिया, सेल्स या मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. मानसिक तनाव में कमी आएगी. जीवन में संतुलन व सहजता बनी रहेगी.

Advertisement

मीन राशि
व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा. खासतौर से जिन लोगों का बिजनेस पार्टनरशिप में चल रहा है, उन्हें चौतरफा लाभ मिलेंगे. शुभ कार्यों या उत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा. खर्चों में कमी आएगी. निवेश की योजनाओं पर जोर देंगे. परिवार की खुशियों का ख्याल रखेंगे. दोस्तों या रिश्तेदारों संग किसी हिलस्टेशन पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement