scorecardresearch
 

Quote of the Day by MS Dhoni: हार-जीत के दबाव से कैसे बचें? कैप्टन कूल ने बताया है तरीका

Quote of the Day by MS Dhoni: धोनी का मानना है कि जब हम केवल परिणाम (Result) के बारे में सोचते हैं, तो हमारे मन में डर और तनाव पैदा होता है. यह दबाव हमें वर्तमान क्षण से दूर ले जाता है.

Advertisement
X
धोनी के लिए प्रोसेस का मतलब है—वह मेहनत और तैयारी जो हम रोज करते हैं.
धोनी के लिए प्रोसेस का मतलब है—वह मेहनत और तैयारी जो हम रोज करते हैं.

मैं परिणामों की चिंता नहीं करता, क्योंकि मेरा मानना है कि अगर आपका इरादा और कर्म (प्रोसेस) सही है, तो ईश्वर आपको सही फल जरूर देगा- एमएस धोनी

परिणाम का बोझ हटाना
अक्सर हम इस बात से डरे रहते हैं कि अगर मैं फेल हो गया तो क्या होगा? धोनी के हिसाब से यह डर ही हमें कमजोर बनाता है. जब हम केवल यह सोचते हैं कि हमें क्या हासिल करना है, तो हम तनाव में आ जाते हैं. इसके बजाय, अगर हम यह सोचें कि हमें आज क्या और कैसे करना है, तो मन शांत रहता है और हम बेहतर काम कर पाते हैं. 

प्रोसेस  का असली मतलब
धोनी के लिए प्रोसेस का मतलब है—वह मेहनत और तैयारी जो हम रोज करते हैं. जैसे एक छात्र के लिए अच्छी तैयारी करना  प्रोसेस है और परीक्षा का नंबर  रिजल्ट. अगर तैयारी (प्रोसेस) पूरी ईमानदारी से की गई है, तो नंबर अपने आप अच्छे आएंगे.  धोनी इसी बात पर जोर देते हैं कि अपनी तैयारी और अनुशासन को कभी कम न होने दें. 

Advertisement

ईश्वर और मेहनत पर भरोसा
इस विचार का एक बड़ा हिस्सा भरोसा है. जब हमारे इरादे साफ होते हैं तो हमें यह विश्वास रखना चाहिए कि ऊपर वाला हमारी मेहनत को बेकार नहीं जाने देगा. कभी-कभी हमें तुरंत वह नहीं मिलता जो हम चाहते हैं, लेकिन सही समय पर सही फल जरूर मिलता है. 

सबक: वर्तमान में जिएं
कैप्टन कूल हमें सिखाते हैं कि भविष्य की चिंता करने के बजाय आज और अभी (Present Moment) में जीना चाहिए. जो चीज हमारे हाथ में नहीं है (जैसे रिजल्ट), उसके पीछे भागने से अच्छा है कि उस चीज को बेहतर बनाएं जो हमारे हाथ में है यानी हमारा कर्म.  जब काम सही होगा, तो कामयाबी झक मारकर आपके पीछे आएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement