scorecardresearch
 

Planet Alignment 2026: 6 ग्रह एक सीध में! इन राशियों की लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव

Planet Alignment 2026: फरवरी 2026 के अंत में बन रहा है 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, जिसे प्लैनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है. इसका असर करियर, धन और भाग्य पर पड़ सकता है. जानिए किन 6 राशियों को इस खास ग्रह स्थिति से सबसे ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं.

Advertisement
X
फरवरी के आखिरी दिनों में बनेगा ग्रहों का महासंयोग (Photo: ITG)
फरवरी के आखिरी दिनों में बनेगा ग्रहों का महासंयोग (Photo: ITG)

Planet Alignment 2026: फरवरी का महीना शुरू होते ही यह साफ हो गया था कि इस बार ग्रहों की चाल कुछ खास रहने वाली है. अब महीने के आखिरी दिनों में एक दुर्लभ स्थिति बन रही है, जब कई बड़े ग्रह एक सीध में नजर आएंगे. इसे अंग्रेजी में प्लैनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है. इस दौरान बुध, शुक्र, गुरु और शनि के साथ यूरेनस और नेप्च्यून भी लगभग एक लाइन में दिखाई देंगे. ऐसी ज्योतिषीय संयोग नहीं बनती है और इसका असर आने वाले कुछ हफ्तों यानी मार्च तक महसूस किया जा सकता है. 

अगर ग्रहों की स्थिति देखें तो गुरु मिथुन राशि में हैं, शनि मीन में विराजमान हैं, जबकि बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में मौजूद हैं. इसी दौरान मंगल और चंद्रमा भी कुंभ में पहुंचकर ऊर्जा और भावनाओं को और ज्यादा सक्रिय करेंगे.  इस खास योग का असर सोच, करियर, पैसा और फैसलों पर तेज रूप से देखने को मिल सकता है. कई लोगों को अचानक मौके मिल सकते हैं, नए संपर्क बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. अब जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय ज्यादा फायदेमंद रह सकता है-

मेष राशि

इस समय आपके कामों में तेजी आएगी. जो काम रुके हुए थे, वे आगे बढ़ने लगेंगे. नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. बिजनेस में नई योजना फायदा दे सकती है. पैसे कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार का सहयोग भी मिलेगा. 

Advertisement

मिथुन राशि

आपके लिए यह समय किस्मत का साथ देने वाला है. सोच में बदलाव आएगा. नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी. विदेश से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में तरक्की या नई जॉब मिलने की संभावना है. बातचीत और कम्युनिकेशन से आपको लाभ मिलेगा. 

सिंह राशि

आपके अंदर नेतृत्व की क्षमता और मजबूत होगी. बिजनेस में विस्तार हो सकता है. साझेदारी से लाभ मिलने के योग हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. अचानक धन लाभ भी हो सकता है.  परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. 

कन्या राशि

आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलने वाला है. काम में स्थिरता आएगी. आय में सुधार होगा. पुराने झगड़े या विवाद खत्म हो सकते हैं. निवेश से फायदा मिलेगा. नए मौके मिल सकते हैं. दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा. 

तुला राशि

यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा. सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. जीवन में आराम महसूस होगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. बिजनेस में नई डील हो सकती है. पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं. 

धनु राशि

आपके लिए यह समय नई शुरुआत का मौका लेकर आएगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी में प्रमोशन के योग हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. समाज में पहचान बनेगी. यात्रा और निवेश से लाभ हो सकता है. परिवार का पूरा साथ मिलेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement