scorecardresearch
 

April 2026 Monthly Rashifal 2026: अप्रैल का महीना इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, बनेंगे धन लाभ के योग

April 2026 Monthly Rashifal 2026: साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल आज से शुरू हो चुका है. ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, साल का चौथा महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषियों के मुताबिक, कुछ राशियों के लिए ये महीना शानदार रहने वाला है. हालांकि, कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहने वाला है.

Advertisement
X
अप्रैल 2026 का मासिक राशिफल (Photo: ITG)
अप्रैल 2026 का मासिक राशिफल (Photo: ITG)

April 2026 Monthly Rashifal 2026: आज से अप्रैल के महीने का शुभारंभ हो गया है. अप्रैल 2026 का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास रहने वाला है. इस महीने कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं और साथ ही कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा. इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार जैसे चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती, बरुथिनी एकादशी, मेष संक्रांति, अक्षय तृतीया और सीता नवमी आएंगे. तो आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. 

मेष- अप्रैल का महीना आपके लिए जिम्मेदारियां बढ़ाने वाला रहेगा. काम ज्यादा रहेगा और व्यस्तता भी बढ़ेगी, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. अगर आप धैर्य से काम करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे. 15 अप्रैल के बाद आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर में भी ग्रोथ मिलेगी. शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य और मानसिक तनाव का ध्यान रखें. 

वृषभ- इस महीने आपको ज्यादा एक्टिव रहने की जरूरत है. नेगेटिव सोच से दूर रहें और अच्छे लोगों की संगत में रहें. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर चलें. 15 अप्रैल के बाद धन लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं. 

मिथुन- अप्रैल का महीना आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. कम्युनिकेशन पर ध्यान दें और जल्दबाजी से बचें. खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है. 

कर्क- यह महीना आपके लिए लाभ के मौके लेकर आएगा. प्लानिंग के साथ काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. यात्रा के योग बन सकते हैं. सेहत और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी है. 

Advertisement

सिंह- आपको इस महीने हर काम में सावधानी बरतनी होगी. जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है. करियर और व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी.  स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें. 

कन्या- रुके हुए काम पूरे करने का यह सही समय है. धन लाभ के मौके मिलेंगे. 20 से 30 अप्रैल के बीच अच्छा लाभ हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. 

तुला- अप्रैल का महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा. मेहनत का फल मिलेगा और रुके काम पूरे होंगे. रिश्तों को समय देना जरूरी है. छात्रों के लिए समय अच्छा है. 

वृश्चिक- यह महीना सोच-समझकर फैसले लेने का है. जल्दबाजी और गुस्से से बचें. नई चीजें सीखने के लिए अच्छा समय है. यात्रा के योग बन सकते हैं. 

धनु- मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे. कम्युनिकेशन मजबूत रखें. 

मकर- जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे. 10 से 25 अप्रैल का समय खास तौर पर लाभकारी रहेगा. 

कुंभ- सोच-समझकर फैसले लें. जल्दबाजी में नौकरी बदलने या निवेश से बचें. यात्रा के योग बनेंगे. 

मीन- धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे. 15 से 25 अप्रैल के बीच लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे. नेगेटिव सोच से दूर रहें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement