scorecardresearch
 

Mangal Gochar 2026: मीन में पहुंच गए मंगल, 11 मई तक फायदे में रहेंगी ये राशियां

Mangal Gochar 2026: 2 अप्रैल को दोपहर 3:37 बजे मंगल ग्रह ने अपनी राशि बदलते हुए मीन राशि में प्रवेश कर लिया है. इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह समय खास तौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है.

Advertisement
X
मंगल मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं.
मंगल मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं.

Mangal Gochar 2026: 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:37 बजे मंगल मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं,  और 11 मई तक इसी राशि में रहेंगे.  ज्योतिष में मंगल को एक ऐसा ग्रह माना जाता है जो जीवन में जोश, हिम्मत और आगे बढ़ने की ताकत देता है.  वहीं मीन राशि शांति, समझ और भावनाओं से जुड़ी होती है.  ऐसे में इस दौरान फैसले सिर्फ जोश में नहीं, बल्कि समझदारी के साथ लेना जरूरी है. यह समय कई लोगों के लिए नई शुरुआत, तरक्की और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. खासकर करियर, पैसों, रिश्तों और सेहत से जुड़े मामलों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं. अब जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा लाभ देने वाला साबित हो सकता है. 


मेष राशि
मेष राशि के लिए यह समय अंदरूनी प्लानिंग और तैयारी का रहेगा. 11 मई तक आप जो भी काम चुपचाप प्लान करेंगे, उसका फायदा आगे जरूर मिलेगा.  करियर में जल्दबाजी के बजाय समझदारी से कदम उठाना बेहतर रहेगा. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन कमाई के नए रास्ते भी खुल सकते हैं. परिवार का माहौल शांत रहेगा , सेहत के लिए मानसिक तनाव से दूर रहना जरूरी होगा. 

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय फायदे और ग्रोथ लेकर आएगा. अचानक कहीं से पैसा मिलने या पुराने निवेश से लाभ होने के योग हैं. नौकरी में आपकी मेहनत नजर आएगी, सीनियर्स का साथ मिलेगा. बिजनेस में नए लोगों से जुड़ना फायदेमंद रहेगा. घर-परिवार में खुशियां रहेंगी, सेहत भी ठीक बनी रहेगी.

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय किस्मत का साथ लेकर आएगा. करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं.  नई शुरुआत के लिए समय सही है. रुके हुए काम पूरे होंगे. पैसों की स्थिति भी सुधरेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा .आप खुद को ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करेंगे.

Advertisement

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय बदलाव और मौके दोनों लेकर आएगा. करियर में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. निवेश करने से पहले सोच-समझकर फैसला लें. परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे .पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं. सेहत का ध्यान रखें . ज्यादा थकान से बचें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए यह समय तरक्की और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. करियर में तेजी आएगी. आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. आपकी मेहनत का फल अब मिलने लगेगा. पैसों के मामले में भी सुधार होगा. निवेश से फायदा हो सकता है. परिवार और रिश्तों में खुशियां रहेंगी. सेहत भी बेहतर होगी. 

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय सबसे खास रहेगा. 11 मई तक आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी.आप अपने फैसलों पर मजबूती से टिके रहेंगे. करियर में नई दिशा मिलेगी. नई शुरुआत के लिए समय अच्छा है. पैसों से जुड़े अच्छे मौके मिल सकते हैं. परिवार में आपकी बातों को अहमियत मिलेगी.  सेहत के मामले में आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement