scorecardresearch
 

Labh Drishti Yog 2026: धन और करियर में बंपर ग्रोथ! 11 मई से इन राशियों को मिलेंगे बड़े मौके

Labh Drishti Yog 2026: कुछ दिनों बाद सूर्य-गुरु के बीच लाभ दृष्टि योग बनेगा, जो कई राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार, इस योग से करियर, धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनते हैं. जानें किन 4 राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा.

Advertisement
X
लाभ दृष्टि राजयोग 2026 (Photo: ITG)
लाभ दृष्टि राजयोग 2026 (Photo: ITG)

Labh Drishti Rayog 2026: पंचांग के मुताबिक, 11 मई 2026 से सूर्य और गुरु के बीच एक खास शुभ योग बनने जा रहा है, जिसे 'लाभ दृष्टि योग' कहा जाता है. जब आत्मविश्वास और नेतृत्व के प्रतीक सूर्य, ज्ञान और भाग्य के कारक गुरु पर अनुकूल नजर डालते हैं, तो इसका असर जीवन के कई क्षेत्रों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिलता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ये दोनों ग्रह एक खास कोण (करीब 60 डिग्री) पर होते हैं, तब यह योग बनता है. इस योग के बनने से जातकों के जीवन में उन्नति, तरक्की और नए अवसर प्राप्त होते हैं. इस दौरान रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं, आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और सोच में भी नयापन आता है. इस बार यह योग खासतौर पर 4 राशियों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जा रहा है. आइए जानते हैं. 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय काफी एक्टिव और पॉजिटिव रहने वाला है. काम के क्षेत्र में नए मौके मिल सकते हैं. पहले की मेहनत का फायदा दिखने लगेगा. नौकरी में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. अधिकारी भी आपके काम से खुश रहेंगे. पैसे के मामले में भी सुधार देखने को मिल सकता है. अतिरिक्त कमाई के मौके बन सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप अपने फैसले मजबूती से ले पाएंगे. परिवार में भी आपकी राय को महत्व मिलेगा.

Advertisement

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग सम्मान और सफलता लेकर आ सकता है. करियर में आगे बढ़ने के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. अगर आप किसी लीडरशिप रोल में हैं, तो आपकी छवि और मजबूत हो सकती है. व्यापार करने वालों को नए मौके मिल सकते हैं. रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. निवेश से फायदा मिल सकता है. इस समय आपकी क्रिएटिविटी भी बढ़ेगी.

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह योग खास तौर पर शुभ माना जा रहा है. पढ़ाई, करियर और ज्ञान से जुड़े कामों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. अगर आप किसी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता मिलने की संभावना है. धन से जुड़ी स्थिति मजबूत होगी. अचानक लाभ के योग बन सकते हैं. आपके फैसले सही साबित होंगे. मन में संतुलन बना रहेगा. साथ ही, धार्मिक और आध्यात्मिक चीजों में रुचि भी बढ़ सकती है.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह समय स्थिरता के साथ तरक्की का संकेत दे रहा है. काम में आपकी समझ और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी. सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और नए मौके सामने आ सकते हैं. पैसों के मामले में राहत मिलेगी. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. खर्चों पर भी नियंत्रण रहेगा. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और परिवार का साथ मिलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement