scorecardresearch
 

Kharmas 2022: खरमास डाल सकता है आपके रिश्तों पर बुरा असर, इस महीने क्या करें-क्या न करें?

Kharmas 2022: खरमास के अंदर शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. 14 जनवरी 2023 में जब सूर्य मकर राशि में संचरण करेंगे तब खरमास का समापन हो जाएगा. हिंदू धर्म के अनुसार, गुरु देव बृहस्पति की दो राशियां धनु और मीन में जब-जब सूर्य प्रवेश करता है, तब खरमास या मलमास लगता है.

Advertisement
X
16 दिसंबर 2022 से लगने वाला है खरमास, इस दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां (Photo: Getty Images)
16 दिसंबर 2022 से लगने वाला है खरमास, इस दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां (Photo: Getty Images)

Kharmas Ke Niyam: 16 दिसंबर 2022 को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो जाएगा. खरमास के अंदर शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. 14 जनवरी 2023 को जब सूर्य मकर राशि में संचरण करेंगे तब खरमास का समापन होगा. हिंदू धर्म के अनुसार, गुरु देव बृहस्पति की दो राशियां धनु और मीन में जब-जब सूर्य प्रवेश करता है, तब खरमास या मलमास लगता है. ऐसी मान्यताएं है कि सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उनकी गति धीमी हो जाती है. चूंकि सूर्य हमारे जीवन को बहुत ज्यादा प्रभावित करता है, इसलिए उनकी मध्यम गति के चलते शुभ कार्यों पर पाबंदी लग जाती है. इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र.

खरमास में क्या न करें?

शादी-विवाह न करें- खरमास में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है. ऐसा कहते हैं कि खरमास में विवाह करने से पति-पत्नी का रिश्ता कमजोर पड़ सकता है. इसलिए खरमास में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य न करने की सलाह दी जाती है. 14 जनवरी 2023 को जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तब शादी-विवाह के मुहूर्त खुल जाएंगे और फिर आप मांगलिक कार्य कर सकते हैं.

शुभ कार्यों से बचें- ज्योतिषविद की मानें तो खरमास में कुछ अन्य शुभ कार्यों पर भी पाबंदी होती है. इसमें बच्चों का मुंडन और कनछेदन आदि शामिल हैं. इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि अगर ये संस्कार खरमास में किए जाते हैं तो ऐसे बच्चों के साथ परिवार के लोगों के रिश्ते बिगड़ जाते हैं. ऐसे में बच्चों को सेहत से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं.

Advertisement

भवन निर्माण न करें- खरमास में जिन घरों का निर्माण किया जाता है, वो बुनियादी रूप से कमजोर माने जाते हैं. दरअसल, खरमास में सूर्य की दुर्बलता के चलते उसकी रोशनी अच्छी तरह से पृथ्वी पर नहीं पहुंचती हैं. यही कारण है कि मकान में लगे सीमेंट, ईंट आदि ठीक से नहीं सूख पाते हैं और मकान कमजोर रह जाता है.

हमारे जीवन में सूर्य कितना महत्वपूर्ण?

सूर्य देव का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है. सूर्य का प्रकाश, सूर्य की गर्मी हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक हैं. इसकी कमी हमारी दैनिक क्रियाएं, सोचने समझने की शक्ति, निर्णय लेने की क्षमता और रिश्तों को प्रभावित करती है. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्तों में कोई बाधा न आए तो खरमास में शुभ और मांगलिक कार्य करने से बचें.

रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए खरमास में कुछ अन्य बातों का भी ख्याल रखें. खरमास में लड़ाई झगड़ा करने से बचें. अपने घरेलू विवादों में बाहरी लोगों को शामिल न करें. अपने काम पर ध्यान दें और धैर्य रखें. घर परिवार की खुशहाली के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें.

 

Advertisement
Advertisement