scorecardresearch
 

Ketu Gochar 2023: साल 2023 में केतु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Ketu Transit 2023: केतु को छाया ग्रह माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु और केतु जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका गहरा प्रभाव राशियों पर पड़ता है. केतु अक्टूबर 2023 में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं जिससे कुछ राशियों को लाभ होगा और कुछ राशियों को हानि. चलिए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ होगा.

Advertisement
X
केतु साल 2023
केतु साल 2023

Ketu Rashi Parivartan 2023: हर जातक के जीवन में ग्रह और नक्षत्रों का बड़ा महत्व माना जाता है. जब ग्रहों का गोचर होता है तो उससे जातकों के जीवन पर अच्छे और बुरे दोनों तरह के प्रभाव पड़ते हैं. ऐसे ही दो ग्रह हैं राहु और केतु. केतु एक छाया ग्रह माना जाता है जो मंगल की तरह फल देता है. केतु कर्मप्रधान ग्रह भी माना गया है और यह अच्छे व बुरे, दोनों ही प्रकार के कर्मों का प्रतिनिधित्व करता है. नए साल में केतु राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. केतु को एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाने के लिए लगभग 18 महीने का समय लगता है. इस समय केतु कन्या राशि में विराजमान है लेकिन अक्टूबर 2023 में केतु तुला राशि में प्रवेश करेंगे. जिससे कुछ राशियों को लाभ होगा और कुछ राशियों को हानि. आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी.

1. वृषभ

यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा. सेहत में भी सुधार आएगा. लंबी दूरी की यात्रा की अगर आप योजना बना रहे हैं तो उसमें भी सफलता प्राप्त होगी. करियर के क्षेत्र में योजनाएं सफल होंगी. आर्थिक लाभ होगा. पुराने रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे. जो लोग इस समय निवेश करना चाहते हैं उनके लिए भी ये समय अच्छा है. पार्टनरशिप से भी लाभ होने की संभावना बन रही है.

2. सिंह

सिंह राशि वालों के लिए समय काफी लाभदायक सिद्ध होगा. परिवार में शांति बनी रहेगी. परिवारवालों के साथ संबंधों में सुधार होगा. समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी. संपत्ति में निवेश के लिए ये समय अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. बिजनेस में अगर मेहनत करेंगे तो सफलता भी प्राप्त होगी. 

3. धनु

Advertisement

आपके करियर के लिए केतु का गोचर शानदार साबित होगा. कार्यक्षेत्र में आप सफलता प्राप्त करेंगे. इस दौरान आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी. कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है. पुराने समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. बिजनेस में बंपर लाभ हो सकता है. 

4. मकर
 
आपके एक से अधिक स्रोतों से अच्छी कमाई करने में सफल रहेंगे. आर्थिक विकास होगा. मित्रों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. कार्यस्थल में कोई बड़ी उपलब्धि इस दौरान मिल सकती है. आप धन का संचय कर पाने में सफल रहेंगे. नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है. साथ ही नए बिजनेस से लाभ की संभावना भी बन रही है. 

Advertisement
Advertisement