Kendra Drishti Rajyog 2026: अप्रैल 2026 के आखिर में ग्रहों की चाल एक खास ज्योतिषीय योग बना रही है. 27 अप्रैल की रात करीब 12:01 बजे बुध और गुरु 90 डिग्री के कोण पर आकर केंद्र दृष्टि राजयोग बनाएंगे. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि यह बुद्धि, ज्ञान और व्यापार से जुड़े मामलों पर सकारात्मक असर डालता है. इस दौरान निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है और आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है. खासतौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय नई शुरुआत और लाभ के अवसर लेकर आ सकता है.
क्या होता है केंद्र दृष्टि राजयोग?
जब दो प्रमुख ग्रह एक-दूसरे से 90° के कोण पर होते हैं, तो उसे केंद्र दृष्टि योग कहा जाता है. बुध (बुद्धि और व्यापार) और गुरु (ज्ञान और भाग्य) का यह मेल व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता और आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक रूप से राहत देने वाला हो सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. आपकी सोच और समझ बेहतर होगी, जिससे सही फैसले ले पाएंगे. साझेदारी में किया गया काम लाभ दे सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले भी आपके पक्ष में रह सकते हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है. खासकर जो लोग ऑनलाइन या कम्युनिकेशन से जुड़े काम करते हैं, उन्हें अच्छा फायदा मिल सकता है. निवेश के मौके मिल सकते हैं. बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह योग कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पुराने विवादों या कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है. परिवार में चल रही परेशानियां खत्म होने के संकेत हैं. बिजनेस में पार्टनर का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा.